script#changemaker : चमका देंगे केंट का इलाका, संभावित प्रत्याशियों ने कुछ इस अंदाज में किया वादा | Assembly changemaker jabalpur | Patrika News

#changemaker : चमका देंगे केंट का इलाका, संभावित प्रत्याशियों ने कुछ इस अंदाज में किया वादा

locationजबलपुरPublished: Oct 10, 2018 09:23:43 pm

Submitted by:

amaresh singh

पत्रिका जन एजेंडा केंट विधानसभा

Assembly changemaker jabalpur

Assembly changemaker jabalpur

जबलपुर। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ वाद और दावों का दौर शुरू हो गया है। कैंट विधानसभा क्षेत्र में भी यही कम चल रहा है। संभावित उम्मीदवार लोगों को भरोसा दिला रहे हैं कि यदि इस बार उन्हें मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो वे इलाके को चमका देंगे। आइए जानते हैं किस संभावित उम्मीदवार ने क्या किया वादा। किसका क्या है इरादा।

डॉक्टरों की कमी की दूर
रांझी क्षेत्र में विकास के काफी काम हो चुके हैं। रांझी अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अस्पताल में डॉक्टर की कमी थी, उसे पूरा किया जा चुका है। बिलहरी में आदिवासी छात्रों के लिए करीब 12 करोड़ की लागत से क्रीड़ा परिसर बना रहे हैं, इससे खेल गतिविधियां बढ़ेंगीं। भटौलीघाट बनाया है, इससे मां नर्मदा के भक्तों को सुविधा होगी। घमापुर-रांझी फोरलेन सड़क का काम तेजी से हो इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। स्कूलों का उन्नयन कराया है। मोहनिया में 30 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र स्वीकृत कराया जा चुका है। इसके बनने से क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी व्यापक काम किया जाएगा।
अशोक रोहाणी

 

विधानसभा क्षेत्र : केंट

संभावित दावेदार
चेंजमेकर : सरबजीत सिंह नारंग
कांग्रेस : अभिषेक चौकसे
भाजपा : अशोक रोहाणी

 

सिविल एरिया का विस्तार
केंट बोर्ड क्षेत्र में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इलेक्टरोल अधिनियम में संशोधन कर पुन: उन नामों को जुड़वाया जाएगा। सिविल एरिया का विस्तार जरूरी है, क्योंकि आबादी बढ़ती जा रही है। इस विषय को रक्षा मंत्रालय के माध्यम से सुलझाया जाएगा। आयुध निर्माणियों में लम्बे समय से भतियां बंद हैं। उन्हें फिर से शुरू कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। सतपुला से खमरिया तक लोग फुटपाथ पर दुकान लगाते हैं, उनके लिए व्यवस्थित बाजार एवं गुमटियों का निर्माण कराया जाएगा। रांझी क्षेत्र में गार्डन और खेल के मैदानों का विस्तार भी प्राथमिकता रहेगी। इसी तरह चौपाटी का निर्माण भी किया जाएगा।
अभिषेक चौकसे

 

मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण

क्षेत्र में ज्यादातर पेंशनर रहते हैं, यहां पर सीजीएचएस की सुविधा बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण हो इसकी पहल की जाएगी। बाजार व्यवस्थित करना जरूरी है। इसी तरह यातायात व्यवस्था ठीक हो इसके लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएंगे। हर घर में पानी की बचत के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग हो, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा, यही नहीं पर्यावरण को बचाने के लिए हर घर के सामने एक पेड़ लगे यह काम भी गंभीरता से किया जाना चाहिए। स्कूल एवं उच्च शिक्षा के लिए व्यापक इंतजाम हों, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।

सरबजीत सिंह नारंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो