जबलपुरPublished: Oct 14, 2023 01:57:10 pm
Lalit kostha
मकान मालिकों बाहरी व्यक्तियों की देना होगी सूचना, अवैध बारूद संग्रह पर नजर
जबलपुर. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। अब शहर में आने वाले बाहरी व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को आवश्यक रूप से देनी होगी। मकान मालिक अपने निजी या किराए के आवास पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं ठहराएंगे, जब तक उसकी लिखित सूचना संबंधित थाना प्रभारी को ना दे दी जाए। इसी प्रकार वैध अनुज्ञप्ति धारी को छोड़कर कोई भी व्यक्ति बारूद या पटाखों का संग्रह नहीं कर सकेगा।