scriptअस्थमा कम करने का देसी उपाय, हरी पत्तियों से गायब हो जाएगी बीमारी | asthma ka gharelu upchar, dehydration ka desi ilaj | Patrika News

अस्थमा कम करने का देसी उपाय, हरी पत्तियों से गायब हो जाएगी बीमारी

locationजबलपुरPublished: Jun 07, 2019 04:59:57 pm

Submitted by:

Lalit kostha

अस्थमा कम करने का देसी उपाय, हरी पत्तियों से गायब हो जाएगी बीमारी

Asthma

asthma

जबलपुर। आज कल अस्थमा, बीपी, डिहाइड्रेशन जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। इनके मरीज हर दूसरे घर में मिल जाएंगे। ऐसे में घरेलू उपायों का देसी इलाज बीमारियों से काफी हद तक राहत प्रदान कर सकता है। आयुर्वेदाचार्य डॉ. नवीन नायक बता रहे हैं ऐसी ही बीमारियों व अन्य समस्याओं के देसी उपाय।

 

dehydration ka desi ilaj

तो कम खाएं तरबूज
माना तरबूज गर्मियों में फायदेमंद होता है, लेकिन इसके खाने में एहतियात जरूरी है। रक्तचाप से ग्रस्त व्यक्तियों को तरबूज अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि तरबूज में अधिक मात्रा में पोटेशियम होता है जो कि रक्तचाप को कम कर सकता है और हृदय संबंधी समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। तरबूज खाने के बाद लगभग आधे से 1 घंटे तक पानी भी नहीं पीना चाहिए।

dehydration ka desi ilaj

कम होगा अस्थमा
मेथी को पानी में उबालकर इसमें शहद और अदरक का रस मिलाकर रोजाना पीएं, इससे अस्थमा की समस्या से राहत मिलती है। दो चम्मच आंवला पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट खाएं। रोजाना इसका सेवन करने से अस्थमा को नियंत्रित किया जा सकता है। पालक और गाजर के रस को मिलाकर रोजाना पीने से भी अस्थमा की समस्या दूर होती है।

 

dehydration ka desi ilaj

फूड फैक्ट
गर्मी के सीजन में कच्चा आम यानी कैरी बहुत फायदेमंद रहती है। कैरी की सब्जी, चटनी या पना बनाकर खाने-पीने से गर्मी में आराम मिलता है। हरी पत्तेदार सब्जियां भी पानी और पोषण की कमी नहीं होने देते हैं। गर्मी में ककड़ी खानी चाहिए। इसमें प्रचूर मात्रा में पानी रहता है जो डिहाइड्रेशन से बचाता है। गर्मियो में रोजाना इसका सेवन बहुत गुणकरी होता है।

 

dehydration ka desi ilaj

फायदा नकसीर में
गर्मी के दिनों में नकसीर आने की समस्या में धनिया से राहत मिलती है। घरेलू उपाय अपनाकर फायदा हासिल कर सकते हैं। धनिया के तेल या रस को नाक के अंदर की परत पर लगाने से नाक के अंदर हमेशा नमी बनी रहती है जिससे नाक से खून नहीं आता है। आप चाहें तो धनिया की पत्तियों का पेस्ट अपने माथे पर लगा सकते हैं, ऐसा करने से भी नकसीर की परेशानी में आराम मिलता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो