जबलपुर

चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर, यहां इन्हें मिल रही जीत

चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर, यहां इन्हें मिल रही जीत

जबलपुरMay 15, 2019 / 01:24 am

abhishek dixit

Loksabha Election

जबलपुर. लोकसभा चुनाव की 23 मई को होने जा रही मतगणना को लेकर भाजपा और कांगे्रस के साथ दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रत्येक टेबल पर एजेंट को तैनात किया जाना है। इसके लिए उनके नाम भी तय कर दिए गए हैं। उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसमें सभी तरह के तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही हैं। बैठकों में यह भी गुणा-भाग लगाया जा रहा है कि किस बूथ पर बढ़त तो किस पर स्थिति कमजोर हो सकती है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने मतगणना स्थल पर तीन सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की है। इसमें ज्यादातर अनुभवी कार्यकर्ताओं को रखा गया है। उन्होंने पहले भी यह काम किया है। इसी प्रकार जिला निर्वाचन कार्यालय भी मतगणना एजेंट को चुनाव आयोग की गाइडलाइन के हिसाब से प्रशिक्षण दे रहा है। इसमें उनके अधिकार एवं कर्तव्यों से लेकर तमाम तरह की बातों को शामिल किया है। कार्यालय ने मतगणना एजेंट की सूची पार्टियों से ली है।

जमकर चल रही अटकलबाजी
मतगणना की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही अटकलबाजी जोर पकडऩे लगी है। कोई जबलपुर संसदीय क्षेत्र तो कोई पूरे देश में पार्टियों की स्थिति का आकलन कर रहा है। गली और चौराहों पर ज्यादातर लोग समीक्षा करते देखे जाते हैं। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ही बड़ी पार्टियां हैं तो चर्चा का केन्द्र भी यही हैं।

पाटन और पनागर विधानसभा में 22 चक्रों में मतों की गणना
लोकसभा चुनाव के तहत जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र में इवीएम पर डाले गए मतों की गणना 112 टेबल पर होगी। चुनाव आयोग के अनुसार जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना के लिए 14-14 टेबलों का उपयोग किया जाएगा। जबलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र पाटन और पनागर के इवीएम में दर्ज मतों की गणना के लिए 22-22 चक्र होंगे। बरगी और सिहोरा की मतगणना 21-21, पश्चिम की 20 चक्र, उत्तर की 18, पूर्व और केंट के इवीएम पर दर्ज मतों की गणना 16-16 चक्र में पूरी होगी। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र पाटन में 303, बरगी में 284, पूर्व में 224, उत्तर में 241, केंट में 213, पश्चिम में 275, पनागर में 306 और विधानसभा क्षेत्र सिहोरा में 282 मतदान केंद्र थे।

Home / Jabalpur / चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर, यहां इन्हें मिल रही जीत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.