scriptWeather Update : बादलों के बीच सर्द हवा से बढ़ी सिहरन, एक-दो दिन बाद फिर जोर पकड़ेगी ठंड | astrology weather prediction madhya pradesh january 2019 | Patrika News

Weather Update : बादलों के बीच सर्द हवा से बढ़ी सिहरन, एक-दो दिन बाद फिर जोर पकड़ेगी ठंड

locationजबलपुरPublished: Jan 04, 2020 08:46:18 pm

Submitted by:

abhishek dixit

Weather Update : बादलों के बीच सर्द हवा से बढ़ी सिहरन, एक-दो दिन बाद फिर जोर पकड़ेगी ठंड

winter_weather.jpg

weather today at my location, cold wave alert in jabalpur

जबलपुर . शहर में बादलों की आवाजाही का क्रम शनिवार को जारी रहा। आसमान में बादलों के मंडराने और छंटने के साथ ही तापमान में बदलाव हुआ। कभी धूप और कभी छांव रही। हल्के बादलों के बार-बार उमडऩे से तापमान प्रभावित हुआ। सुबह के समय घर, ऑफिस के अंदर सर्दी का अहसास कम हुआ। बाहर चल रही ठंडी हवा ने सिहरन पैदा की। दोपहर को आसमान साफ होने के बाद हवा का रुख बदल गया। शुक्रवार तक अरब सागर की ओर से नमी भरी हवा की जगह शानिवार को हिमालय की वादियों से टकराकर बर्फीली हवा आयीं। उत्तरी हवा ने शाम को मौसम में फिर सर्दी बढ़ा दी। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

रात को फिर बढ़ गई ठंड
आसमान हल्का साफ होने के साथ ही शनिवार को रात में ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। तापमान में करीब एक से डेढ़ डिग्री की कमी आयी। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेसिल्यस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। ये सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। आद्र्रता सुबह के समय 91 प्रतिशत और शाम को 72 प्रतिशत थी। उत्तरी हवा 2-3 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चली। रविवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

दो दिन बाद फिर करवट लेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र में सहायक वैज्ञानिक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। एक-दो दिन तक तापमान में कुछ गिरावट आएगी। सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा। शहर के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो दिन बाद पडऩे का अनुमान है। इससे मौसम में कुछ बदलाव होने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो