scriptCRIME: दो भाईयों को मारी कुल्हाड़ी, फूट गया सिर | Attempt to Murder father and son did the attack on two farmers | Patrika News

CRIME: दो भाईयों को मारी कुल्हाड़ी, फूट गया सिर

locationजबलपुरPublished: Mar 14, 2018 05:39:37 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

फसल काटने के विवाद पर खूनी संघर्ष

Attempt to Murder father and son did the attack on two farmers,crime,Crime Investigation,attempt to murder case,Attempt to murder,Accused of attempt to murder,attempt to murder in katni district,katni police,patrika seoni news mp news police mp police,Jabalpur,

Attempt to Murder father and son did the attack on two farmers

जबलपुर। फसल काटने को लेकर हुए विवाद पर एक ही परिवार के लोगों के बीच बुधवार को खूनी संघर्ष हुआ। कटनी जिले के बहोरीबंद थानांतर्गत यादव परिवार के पिता-पुत्र ने मिलकर अपने ही रिश्तेे के भाईयों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में दो भाई लहुलुहान हो गए है। इस प्राणघातक हमले में गंभीर रुप से घायल भाईयों को नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां, चिकित्सक उनका उपचार कर रहे है। वहीं, पुलिस ने हमलावरों पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोनों भाई घायल
बहोरीबंद थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर के अनुसार ग्राम भकरवारा(कुआँ) में दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। इसमें दो लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस हमले में ग्राम भकरवारा निवासी विनोद यादव और जगेश्वर यादव गंभीर रुपए से घायल हुए है। घायल आपस में रिश्तें में भाई है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में आरोपितों के खिलाफ प्रकरर्ण दर्ज मामले की जांच की जा रही है।

चने की फसल पर विवाद
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त और आरोपित यादव है। इनके खेत आजू-बाजू में है। दोनों के खेतों में चने की फसल लगाई गई थी। जिसकी कुछ दिन पहले ही कटाई हुई है। इस फसल को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बुधवार को सुबह कहा-सुनी हुई। उसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

जंगल में जाकर छिप गए
पुलिस के अनुसार दोनों भाईयों पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपित मौके फरार हो गए। पुलिस से बचने के लिए आरोपित राम सुजान यादव और जग्गू यादव गांव के पास के जंगल में जाकर छिप गए। इस दौरान पुलिस को आरोपितों के जंगल की ओर भागने की किसी ने सूचना दी। पुलिस तत्परता दिखाते हुए तत्काल जंगल की सर्चिंग शुरू कर दी। इससे आरोपित भाग नहीं पाए। उन्हें जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित राम सुजान और जग्गू आपस में पिता-पुत्र बताए जाते है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो