script

Attempt to rape:नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से बलात्कार का प्रयास

locationजबलपुरPublished: May 24, 2020 12:41:15 pm

Submitted by:

santosh singh

-मैरिज ब्यूरो से नम्बर लेकर की थी दोस्ती

rape case यूपी की महिला का ससुराल से अपहरण कर दुष्कर्म

rape case यूपी की महिला का ससुराल से अपहरण कर दुष्कर्म

जबलपुर। बरेला थानांतर्गत निवासी एक युवक ने मैरिज ब्यूरो से नम्बर प्राप्त कर बिलासुपर निवासी महिला से दोस्ती की और फिर नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे जबलपुर बुलाया। 10 दिनों तक अपने साथ रखा। इस दौरान वह उसके साथ बलात्कार का प्रयास करता रहा। महिला आरोपी के मंसूबे भांप कर यहां से बिलासपुर चली गई। वहां उसने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज कराया। जीरो पर केस डायरी ट्रांसफर होकर शुक्रवार को बरेला पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
बिलासपुर की महिला को झांसे में फंसाया-
पुलिस के अनुसार बिलासुपर निवासी 40 वर्षीय महिला ने अपनी शादी के लिए एक मैरिज ब्यूरो में नाम व मोबाइल नम्बर डाला था। मैरिज ब्यूरो से महिला का नामव मोबाइल नम्बर नीमखेड़ा गौर निवासी दीपक केवट ने पता किया और कॉल करके बातचीत करने लगा। कुछ दिन बातचीत करने के बाद उसने महिला को विश्वास में लेकर नौकरी लगवाने की बात कही। उसने महिला को अपने पास बुलाया। दीपक की बातों में आकर महिला 17 जनवरी को उससे मिलने के लिए आई। दीपक ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपने पास रख लिया।
10 दिनों तक महिला को अपने पास रखा-
लगभग 10 दिनों तक महिला को अपने पास रखे रहा। इस दौरान उसने महिला के साथ कई बार बलात्कार का प्रयास किया। महिला उसके चंगुल से छूटकर किसी तरह बिलासपुर लौट गई। वहां उसने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित थाने में प्रकरण दर्ज कराया। शुक्रवार को बिलासपुर से जीरो पर कायम डायरी बरेला पुलिस को प्राप्त हुआ। थाना प्रभारी सुशील चौहान ने बताया कि आरोपी दीपक केवट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। महिला लॉकडाउन के चलते अभी बयान दर्ज कराने के लिए आ पाने में असमर्थता व्यक्त की है।

ट्रेंडिंग वीडियो