scriptऑटो चालक ने आधा किलोमीटर तक महिला को घसीटा | Auto driver dragged the woman for half a kilometer | Patrika News
जबलपुर

ऑटो चालक ने आधा किलोमीटर तक महिला को घसीटा

महिला के दोनों पैरों में फ्रैक्चर के साथ ही कई चोटें आई हैं।

जबलपुरOct 24, 2021 / 02:45 pm

Subodh Tripathi

ऑटो चालक ने आधा किलोमीटर तक महिला को घसीटा

ऑटो चालक ने आधा किलोमीटर तक महिला को घसीटा

जबलपुर. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो चालक महिला को आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले जा रहा है। इस हादसे से महिला के हाथ पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जबलपुर शहर के संजीवनी नगर के समीप का बताया जा रहा है, जिसमें एक ऑटो चालक बेरहमी से महिला को घसीटते हुए आधा किलोमीटर तक ले जाते नजर आ रहा है। इस वक्त सड़क पर भीड़ भीड़ भी थी, लेकिन इसके बावजूद ऑटो चालक महिला को घसीटते हुए ले जा रहा था।

ऑटो में फंसी थी महिला
दरअसल महिला जब अपनी स्कूटी से गढ़ा बाजार की ओर जा रही थी, इसी बीच महिला के समीप से एक बेलगाम दौड़ रहा ऑटो निकला, चूंकि महिला स्कूटी से जा रही थी, ऐसे में ऑटो का हेंडल स्कूटी में जा फंसा, जिसके कारण महिला ऑटो में फंस गई और करीब आधा किलोमीटर तक ऑटो चालक उसे घसीटते हुए भागत नजर आया, वीडियो में भी ऑटो से घसीटाती हुई महिला नजर आ रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
करवा चौथ से पहले हादसा- बीवी कर रही थी फोन, ग्रिल में फंसी थी पति की गर्दन

https://www.dailymotion.com/embed/video/x851z02
पुलिस ने किया ऑटो चालक को गिरफ्तार


इस महिला का नाम नम्रता सेन निवासी चंदन कॉलोनी संजीवनी नगर है। इस घटना के कारण महिला के दोनों पैरों में फ्रैक्चर के साथ ही कई चोटें आई हैं। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने ऑटो जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो