scripthousewife dance पत्नी का डांस देखकर पति रह गया दंग – देखें लाइव वीडियो | Awesome dance by Indian Housewife in MP | Patrika News

housewife dance पत्नी का डांस देखकर पति रह गया दंग – देखें लाइव वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jan 14, 2018 04:33:16 pm

Submitted by:

Lalit kostha

जब बेलन वाली बहु ने किया घूमर डांस

Awesome dance by Indian Housewife

Awesome dance by Indian Housewife

जबलपुर। वे घर में चूल्हा चौका करती हैं झाड़ू पोछा लगाती हैं। उनकी खुशियां और गम अपने बच्चों और पति परिवार में सिमट कर रह जाता है। उनका दायरा चौखट तक सिमित है लेकिन उन्हें मौका मिले और उचित मंच दिया जाए तो फिर खुल कर सामने आती हैं और जलवा ऐसा भी करती हैं कि देखने वाला भी सांसे थाम कर देखता रह। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को संस्कारधानी जबलपुर में देखने मिला। जहां बेलन वाली बहु कही जाने वाली महिलाओं ने अपने हुनर का ऐसा प्रदर्शन किया कि लोग देखते ही रह गए। किसी ने घूमर पर नाचे तो किसी ने मन डोला रे डोला। हर तरफ से तालियों की गूंज सुनाई देती रही। नचिकेता कला सदन के तत्वाधान में यह आयोजन हुआ इसकी मुख्य संयोजक शोभना राजपूत ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य घरेलू महिलाओं को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना है।

नचिकेता कला सदन और ममत्व सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में महाकोशल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसका उद्घाटन जबलपुर शहर की प्रथम नागरिक डॉक्टर स्वाति गोडबोले जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व क्षेत्र के विधायक माननीय अंचल सोनकर , जस्टिस डी पी सूत्रकार जी mic सदस्य दुर्गा उपाध्याय , गीता पांडेय, मीरा दुबे जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान नटराज जी के पूजन अर्चन से हुआ। महापौर ने महिलाओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाएं अपनी रोज़ मर्रा की भाग दौड़ व व्यस्तता से अपने हुनर को तराशती है तो समाज मे नई प्रतिभा का प्रादुर्भाव होता है। उक्त बातें अतिथियों के द्वारा मंच से प्रतिभागियों को कही गई। आ
कार्यक्रम में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया उनका निर्णय ज्योती नामदेव एवं स्वधा देशकर के द्वारा किया गया। जिसे श्रीम कत्थक पीठ की स्वाति मोदी तिवारी के मार्गदर्शन में किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक पचौरी ने किया आभार शोभना राजपुत ने व्यक्त किया।


आज इस प्रतियोगिता में रोशनी रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अशालता, सुनीता कुशवाहा, शालिनी राजपूत, संगीता ठाकुर, शालिनी निखार, जागृति शुक्ला, मनीशा शर्मा, मधुबाला दुबे,दीपक तिवारी, के के दुबे, साजिद खान , यदुवंश मिश्रा, राम सोनकर, प्रेमशंकर तिवारी, शिव कनोजिया, तुलसी राय, निधि तिवारी, मिनी ठाकुर,संगीता विश्वकर्मा , अल्ताफ भाई, भारती जी, राकेश त्रिपाठी, चंद्रशेखर शर्मा, विजय श्रीवास्तव, प्रतुल श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, भीम सिंह दीवान आदि सैंकड़ों की संख्या में दर्शक व मंच के सदस्य उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो