scriptबिगड़ा मौसम, 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी, पेड़ गिरे व छप्पर उड़े | Bad weather, storms blowing at a speed of 40 km per hour | Patrika News

बिगड़ा मौसम, 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी, पेड़ गिरे व छप्पर उड़े

locationजबलपुरPublished: May 24, 2022 02:57:26 pm

Submitted by:

Lalit kostha

बदलाव: शाम को कुछ देर के लिए शहर अस्त-व्यस्त, हवा में नमी से गर्मी से राहत

weather

Bad weather

जबलपुर। शहर में सोमवार शाम को भी धूल भरी आंधी चली। इससे कई पेड़ उखड़ गए और बड़ी संख्या में पेड़ों की शाखाएं टूटकर जमीन पर आ गईं। फ्लैक्स, बैनर, केबल जमीन पर बिछ गई। 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी में शहर अस्त-व्यस्त हो गया। शाम 4.45 से 5 बजे के बीच कुछ देर तो जो जहां था वहीं थम गया। हवा की गति ज्यादा होने के कारण दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था। गोरा बाजार में मुख्य मार्ग के किनारे लगा पुराना पेड़ गिर गया। इसके कारण सडक़ पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर नगर निगम के उद्यान विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पेड़ की शाखाओं को छंटाई कर हटाया गया। इसके बाद मुख्य मार्ग से आवागमन शुरू हो सका।

READ MORE- दुनिया का सबसे महंगा ‘आम’, शिकारी कुत्ते करते हैं चौबीसों घंटे तकवारी

इसी तरह से भरतीपुर और ग्वारीघाट मार्ग में बादशाह हलवाई मंदिर के समीप पुराना पेड़ उखड़ गया। विक्टोरिया अस्पताल के समीप एक बड़े फ्लेक्स का स्ट्रक्चर हवा में नीचे लटक गया, उसे निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने हटाया।

READ MORE- आईपीएल का सट्टा: दुबई से खिला रहा था सट्टा, जबलपुर ऑफिस में पुलिस ने कर दी रेड

दिन का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा में ठंडक घुल गई। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 52 व शाम की आद्र्रता 66 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। संभाग में कई स्थान पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने व गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम में आए बदलाव को पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो