scriptयुवक के शरीर में घुस गए 51 त्रिशूल,जवारा जुलूस में शामिल लोग देखकर दंग: देखें वीडियो | badi khermai jawara julus, budhi khermai ke jaware video | Patrika News

युवक के शरीर में घुस गए 51 त्रिशूल,जवारा जुलूस में शामिल लोग देखकर दंग: देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Oct 11, 2019 04:06:08 pm

Submitted by:

Lalit kostha

युवक के शरीर में घुस गए 51 त्रिशूल,जवारा जुलूस में शामिल लोग देखकर दंग: देखें वीडियो

jawara01.jpg

badi khermai jawara julus

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में दशहरा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां चार दिनों तक प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। वहीं बड़ी खेरमाई, बूढ़ी खेरमाई का जवारा जुलूस भी अपने आप में बहुत बड़ा त्यौहार माना जाता है। गुरुवार को बड़ी खेरमाई को जवारा विसर्जन जुलूस अपनी शान से निकला। इसमें जवारों के साथ माता के बाने जनाकर्षण का केन्द्र रहे। युवकों ने माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के लिए पूरे शरीर में बाने छिदवाए। जिजे देखकर लोग हैरान रह गए। इनते बानों के शरीर में आरपार होने के बाद भी खून की एक बूंद भी नहीं निकली और न ही युवक को दर्द का कोई एहसास ही हुआ। जवारा जुलूस में बुंदेली परंपरा के अनुसार बाना छिदवाने की परंपरा रही है।
जारी है प्रतिमाओं का विसर्जन
वैसे तो दशहरा 8 अक्टूबर को था, लेकिन जबलपुर में दशहरा आज तक चल रही है। जबलपुर का दशहरा चार दिनों तक चलता है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में प्रतिमाएं विसर्जित की जाती हैं। शुक्रवार को भी ग्वारीघाट, तिलवाराघाट विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। हनुमानताल में भी प्रतिमाएं विसर्जित की जा रही हैं।

11 प्रतिमाओंं और झांकियों ने मोहा मन
संतों के सान्निध्य में विजय नगर का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह गुरुवार को निकला। चल समारोह मार्ग मां के जयकारों से गूंज उठा। चल समारोह के दर्शनार्थ बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित था। जुलूस में दुर्गा समितियों की आकर्षक झांकियां भी शामिल की गई। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत पूजन किया गया। एकता चौक से रात्रि आठ बजे शुरू हुआ चल समारोह अहिंसा चौक और एसबीआई चौराहा, दीनदयाल चौक, दमोहनाका होते हुए हनुमानताल पहुंचा। चल समारोह में समितियों द्वारा आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी गई।
विविध नृत्यों की प्रस्तुति हुई। दुर्गा प्रतिमाओं का जगह-जगह पूजन किया गया। समारोह की शुरुआत एकता चौराहे पर भगवान की दिव्य झांकियों के पूजन अर्चन से हुई। चल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री लखन घनघोरिया, महापौर स्वाति गोडबोले, विधायक विनय सक्सेना सम्मिलित हुए। चल समारोह संयोजक पार्षद जितिन राज, विजय उपाध्याय, रितेश अग्रवाल, मनीष खरे, अनिमेष चौरसिया, पुष्पराज पांडे के अनुसार इस वर्ष 11 प्रतिमाएं सम्मिलित हुई।
ये समितियां हुई शामिल- रुद्र युवा सत्संग समिति, मां आशीष दुर्गोत्सव समिति एकता चौक, नव प्रगति दुर्गोत्सव समिति तुलसी नगर, श्री माता महाकाली दुर्गा उत्सव समिति, जयकारा दुर्गा उत्सव समिति, मां शारदा दुर्गा उत्सव सहित अन्य दुर्गोत्सव समितियां
शामिल हुईं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो