scriptबगलामुखी मंदिर में पंच पर्व महाआरती | baglamukhi mandir | Patrika News

बगलामुखी मंदिर में पंच पर्व महाआरती

locationजबलपुरPublished: May 18, 2019 01:30:02 am

Submitted by:

Sanjay Umrey

वैशाख पूर्णिमा शनिवार को आस्था पूर्वक पंच पर्व महोत्सव में पूर्णाहुत होगी

baglamukhi mandir

baglamukhi mandir

जबलपुर। सिविक सेंटर स्थित बगलामुखी मंदिर में शुक्रवार को संतों के सान्निध्य में पंच पर्व महाआरती की गई। वैशाख पूर्णिमा शनिवार को आस्था पूर्वक पंच पर्व महोत्सव में पूर्णाहुत होगी। मठ मंदिर सलाहकार समिति मप्र शासन के अध्यक्ष स्वामी सुबुद्धानंद एवं ब्रह्मचारी चैतन्यानंद ने महाआरती की। शनिवार रात 8 बजे पंच महाआरती की जाएगी। ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद ने कहा, वैशाख पूर्णिमा में नर्मदा तीर्थ में स्नान-दान करना चाहिए। तीर्थ स्नान से शरीर के साथ आत्मा भी पवित्र होती है। इस महीने शक्ति की उपासना की जाती है, यही कारण है नर्मदा और गंगा में स्नान करना पुण्यकारी होता है। इस अवसर पर राजेंद्र शास्त्री, भारत सिंह यादव, मधु यादव, मनोज सेन, बीके पटेल, अभिजीत त्रिपाठी, डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, रिचा मिश्रा, ऊषा कटारिया, श्याम चोदहा एवं मनोज सेन उपस्थित थे।
भक्तों को भयमुक्त करने के लिए भगवान नृसिंह ने लिया अवतार
संस्कारधानी में हो रहे धार्मिक आयोजनों के तारतम्य में शास्त्रीब्रिज स्थित भगवान नृसिंह मंदिर में भगवान नृसिंह का प्राकट्योत्सव मनाया गया। आयोजन में शुक्रवार को प्रवचन करते हुए डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य ने कहा कि भक्त प्रहलाद श्रेष्ठतम भक्ति का पर्याय है। वे भक्त शिरोमणि हैं, लगातार परेशानियों के बावजूद भी उन्होंने भगवान से स्वयं को बचाने की प्रार्थना नहीं की। उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा और अटूट विश्वास था और भगवान का स्मरण करते रहे।
मंदिर में आस्था और उत्साह पूर्वक भगवान नृसिंह प्राकट्योत्सव मनाया गया। सुबह पूजन अर्चन अभिषेक व संध्या आरती में भक्तों ने पूजा की। इस अवसर पर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि, दंडी स्वामी कालिकानंद सरस्वती, स्वामी पगलानंद, स्वामी डॉ. नरसिंहदास, महंत रामकृष्ण दास, ब्रह्मचारी चैतन्यानंद, अनुप देव शास्त्री ने धर्म संदेश दिए। धार्मिक अनुष्ठान में लालमणि मिश्रा, रामजी, श्याम साहनी, उमा ठाकुर, उषा यादव, वीणा तिवारी, शिव कली मालवीय आदि उपस्थित थे।
महर्षि भृगु प्राकट्योत्सव
भगवान परशुराम धाम विकास समिति के तत्वावधान में शनिवार सुबह भेड़ाघाट स्थित महर्षि भृगु की तपोस्थली में उनका प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष डॉ. एचपी तिवारी ने दी।

ट्रेंडिंग वीडियो