scriptछप्पर फाड़ बरसेगा पैसा,बांस का कर लें ये उपाए | Bamboo feng shui and vastu tips for money and love | Patrika News

छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा,बांस का कर लें ये उपाए

locationजबलपुरPublished: May 28, 2019 03:01:15 pm

Submitted by:

Lalit kostha

छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा,बांस का कर लें ये उपाए

Bamboo feng shui

Bamboo feng shui

जबलपुर। बांस को वास्तु में शुभता का प्रतीक माना गया है। इसके उपयोग से न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है बल्कि सकारात्मकता के साथ धन वृद्धि भी होने लगती है। वास्तु शास्त्र में बांस का बहुत ही बड़ा महत्व बताया गया है। ज्योतिषाचार्य पं. सचिनदेव महाराज के अनुसार बांस का पौधा लगाने, घर पर बांसुरी रखने जैसे छोटे छोटे उपायों से घर में सुख समृद्धि लाई जा सकती है।

अगर आपके लाख प्रयास के बावजूद आपको नौकरी और व्यवसाय में अच्छी सफलता नहीं मिल रही है तो आपको अपने घर में बांस का पौधा लगाना चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि बांस के पौधे में आखिर ऐसी क्या खूबी है, जो आपको सफलता दिला सकती है तो हम आपको इसकी खूबी बताते हैं।

 

bansuri

वास्तु में शुभ माना है
बांस संसार का एक मात्र ऐसा पौधा है जो किसी भी वातावरण में तेजी से उन्नति करता है। अपने इसी गुण के कारण इसे उन्नति का प्रतीक और समृद्धि देने वाला पौधा माना जाता है। फेंगशुई में बांस के पौधे को दिव्य पौधा कहा जाता है। भारतीय वास्तु विज्ञान में भी बांस को शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि बांस का पौधा जहां होता है वहां बुरी आत्माएं नहीं आती हैं। शादी, जनेऊ, मुण्डन में बांस की पूजा एवं बांस से मंडप बनाने के पीछे भी यही कारण है।


आसुरी शक्तियां होती हैं दूर
बचपन में भगवान श्री कृष्ण हमेशा अपने पास बांस की बांसुरी रखते थे। इसका कारण भी संभवत: यही था कि उन पर हमेशा आसुरी शक्तियों का भय बना रहता था। आसुरी शक्तियों को कमज़ोर करने एवं उन पर विजय पाने में बांसुरी द्वारा उत्पन्न सकारात्मक उर्जा से उन्हें मदद मिलती थी।

 

bansuri

वास्तु दोष से मुक्ति
वास्तु एवं फेंगशुई के अनुसार घर में अगर किसी प्रकार का वास्तु दोष है तो घर के मुख्य द्वार पर बांस की दो बांसुरी लटका देनी चाहिए। इसके हिलने से जो उर्जा उत्पन्न होती है वह वास्तु दोष एवं नकारात्मक उर्जा से घर को मुक्त बनाती है।

बढ़ाता है नजदीकियां
बेडरूम में बेड के ऊपर बीम का होना वास्तु के अनुसार बहुत ही अशुभ होता है। इससे मानसिक तनाव एवं दांपत्य जीवन में दूरियां बढ़ती है। इस दोष को दूर करने के लिए सबसे आसान तरीका यह है कि दो बांसुरी लेकर उसे बीम के दोनों तरफ लाल फीते से बांध दें। इसमें यह ध्यान रखना चाहिए कि बांसुरी की मुंह बेड की ओर रहे।

आती है सुख समृद्धि
बांस की बांसुरी या पौधा ड्राईंग रूप में लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मन में आशा का संचार होता है और मनोबल बढ़ता है। बांस के इन्हीं दिव्य गुणों के कारण बांस को जलाना शुभ नहीं माना जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो