scriptभारी बारिश से बरगी बांध फिर लबालब, 11 गेट खोले गए | Bargi dam again full due to heavy rain, 11 gates opened | Patrika News
जबलपुर

भारी बारिश से बरगी बांध फिर लबालब, 11 गेट खोले गए

11 गेटों को दशमलव 50मीटर खोला गया है। नर्मदा नदी से लगे तटों पर भी पानी का जलस्तर बढ़ा है।

जबलपुरSep 23, 2020 / 08:19 pm

गोविंदराम ठाकरे

bargi dam gate open

bargi dam gate open

जबलपुर। केचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के चलते बरगी बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। बांध के जलभराव की क्षमता 422.80 मीटर है। जलस्तर अपने उच्चतम सीमा में पहुंचने के कारण 11 गेटों को दशमलव 50मीटर खोला गया है। हालांकि तीन गेंटो से पहले ही पानी छोड़ा जा रहा था। बताया जाता है बांध में 10774 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है जबकि 34220 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जिसके चलते नर्मदा नदी से लगे तटों पर भी पानी का जलस्तर बढ़ा है।
शहर में मंगलवार रात और बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रही। शहर के तालाबों सहित परियट और खंदारी जलाशय ओवरफ्लो हो गए। कई क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। जर्जर सडक़ों पर पानी भरने से राहगीर परेशान हुए। कॉलोनियों में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सडक़ों पर कीचड़ मच गया। उधर, बरगी डैम के कैचमेंट एरिया में भी बारिश होने से 11 गेट से पानी की निकासी की गई। इससे नर्मदा तटों का जलस्तर बढ़ गया।
सुबह से हो रही बारिश के कारण घमापुर, धनवंतरि नगर, गढ़ा, रानीताल सहित अन्य सडक़ों पर गड्ढों में पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो