scriptबरगी बांध के गेट फिर खुलेंगे, मानसून की बारिश में शहर हुआ पानी-पानी- लाइव वीडियो | Bargi dam opened due to heavy rain | Patrika News

बरगी बांध के गेट फिर खुलेंगे, मानसून की बारिश में शहर हुआ पानी-पानी- लाइव वीडियो

locationजबलपुरPublished: Aug 12, 2018 02:13:43 pm

Submitted by:

Lalit kostha

बरगी बांध के गेट फिर खुलेंगे, मानसून की बारिश में शहर हुआ पानी-पानी- लाइव वीडियो

bargi dame

bargi dame

जबलपुर। जिले में पिछले तीन दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। शहर की बात करें तो यहां शुक्रवार को बारिश हुई थी। शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। रात को बारिश का जो दौर शुरू हुआ तो रविवार दोपहर तक जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में जोरदार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ तेज हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार छुट्टी का दिन होने के बाद भी लोग घरों में रहकर बारिश का मजा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात से हुई बारिश में अब तक करीब डेढ़ इंज बारिश हो चुकी है। दोपहर 1 बजे का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवाओं की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है। आने वाले सप्ताह में मानसून सक्रिय रहेगा। जोरदार बारिश के बीच नदियां उफान पर आ जाएंगी। हालांकि वर्तमान में शहर के सभी जलाशय भर गए हैं। कुछ तो छलकने भी लगे हैं। मंडला डिंडौरी में हो रही बारिश के कारण बरगी बांध के गेट महीने के अंत तक एक बार फिर खुल सकते हैं। बरगी बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

भूजल के लिए अच्छी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रिमझिम बारिश गिरते जल स्तर के लिए बहुत लाभदायी साबित होगी। ये पानी बहने के बजाए जमीन में समा रहा है। जिससे गर्मियों में 250 फीट तक गिर चुके जलस्तर को फिर से रिचार्ज होने का अवसर मिल गया है। ऐसे में सावन की बारिश आने वाले दिनों के लिए अच्छी खबर लेकर आई हैं।

रखें सावधानी
बदलते मौसम के कारण संक्रमण से होने वाली बीमारियां बढ़ गई हैं। रोजाना हजारों की संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के आंकड़ों की बात करें तो वायरल से पीडि़त करीब ५ से ६ हजार मरीज रोज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों व बूढ़ों की संख्या सबसे ज्यादा है। वहीं बाहरी खानपान में एहतियात बरतने की सलाह भी दी गई है।