scriptखूबसूरत लड़कियां उतरी रैंप पर, बिखरा फैशन का जलवा | beautiful girl beautiful dress | Patrika News

खूबसूरत लड़कियां उतरी रैंप पर, बिखरा फैशन का जलवा

locationजबलपुरPublished: Aug 15, 2018 09:56:25 am

Submitted by:

Lalit kostha

खूबसूरत लड़कियां उतरी रैंप पर, बिखरा फैशन का जलवा
 

beautiful girl beautiful dress

beautiful girl beautiful dress

जबलपुर। गणतंत्र दिवस के पहले ही देशभक्ति का रंग लोगों में समा गया था। हर तरफ देशभक्ति से ओतप्रोत सजावट, परिधान व अनेक आइटम बाजारों में दिखाई देने लगे थे। वहीं आज 15 अगस्त को भी पूरे शहर में देश के प्रति आदर सम्मान व समर्पण का जज्बा लोगों में दिखाई दे रहा है। फैशन शो में भी आजादी व भारतीयता के रंग दिखें तो यह नहीं कहा जा सकता कि ये देशभक्ति नहीं है। बल्कि परिधानों से देशभक्ति दिखाने का मतलब है कि हम सब एक हैं। कुछ ऐसे ही रंग मंगलवार को शहर के एक कॉलेज में आयोजित फैशन शो में देखने मिला। जहां खूबसूरत लड़कियों ने एक से बढकऱ एक खूबसूरत ड्रेस का प्रदर्शन किया। पूरे समय हाल तालियों की गडगड़़ाहट से गूंजता रहा।

news fact-

शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में फैशन शो
परिधानों में समाए सर्वधर्म के रंग

रैम्प पर देशभक्ति के रंग फैशन के संग देखने मिले। शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के फैशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर फैशन शो रखा गया। आजादी के रंग, फैशन के संग थीम पर आयोजित कार्यक्रम में गल्र्स विभिन्न धर्मों के हिसाब से ड्रेसअप में आईं और एकता का संदेश दिया। किसी ने ईवनिंग गाउन पहना तो किसी ने मराठी साड़ी। इसी तरह हर कस्टम को मंच पर दिखाया गया। गल्र्स ने रैम्प वॉक भी किया।
प्रिंसिपल बीपी गुप्ता ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में एचओडी डॉ. नीलम अग्रवाल, व्याख्याता सविता तिवारी, मीना गुप्ता, हरवंश त्रिपाठी, शशि विश्वकर्मा, रविकांता जैन, स्नेह जाट, रेशमा साहू, मेघना शर्मा, जया परवानी, जीनत समेत अन्य मौजूद रहीं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो