scriptखूबसूरत महिलाओं को ऐसे मिलता है रॉयल लुक, बहुत स्पेशल है ये कपड़ा | beautiful ladies royal look with handloom sarees and products | Patrika News
जबलपुर

खूबसूरत महिलाओं को ऐसे मिलता है रॉयल लुक, बहुत स्पेशल है ये कपड़ा

खूबसूरत महिलाओं को ऐसे मिलता है रॉयल लुक, बहुत स्पेशल है ये कपड़ा

जबलपुरAug 07, 2020 / 02:04 pm

Lalit kostha

handloom.png

beautiful ladies royal look

जबलपुर। कारीगरों के द्वारा हाथों से बुने हुए कपड़े अक्सर व्यक्तित्व की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। फिर चाहे बात बनारसी की हो या फिर चंदेरी की। सिल्क हो या फिर महेश्वरी साड़ी। या फिर हो फैब्रिक से बने हुए दूसरे कपड़े। लोगों की पसंद में वह सबसे ज्यादा शामिल हो चुके हैं। बात चाहे प्रोफेशनल लुक की हो या फिर सिम्पल। पर्सनैलिटी को निखारने और अट्रैक्टिव बनाने के लिए हैंडलूम आइटम्स की डिमांड लोगों में सबसे ज्यादा हो चुकी है।

हैंडलूम प्रोडक्ट्स से मिलता है रॉयल लुक
शहर में हैंडलूम को लेकर विशेष तरह का काम हो रहा है। कारीगर करीम खान का कहना है कि लोगों को अब हैंडलूम आइटम्स ज्यादा पसंद आते हैं। बात चाहे साड़ी की हो या फिर ड्रेस मैटेरियल। खासतौर पर महिलाएं हैंडलूम से जुड़े परिधान पहनना पसंद करती हैं। शहर में चंदेरी के साथ कोसा और सिल्क को लेकर काम हो रहा है। शहर में कई उत्पाद बाहरी शहरों में भी जाते हैं, वहीं महेश्वर और दक्षिण भारत के कई शहरों से परिधान इम्पोर्ट किए जाते हैं।

सिर्फ हथकरघा परिधान पसंद
महिलाओं का कहना है कि उन्हें हर फंक्शन में सबसे ज्यादा हैंडलूम ड्रेसेज ही पसंद आते हैं। खासतौर पर चंदेरी, सिल्क और कोसा की साडिय़ा उन्हें हर फंक्शन में पहनना अच्छा लगता है। वे कहती हैं प्रोफेशनल लुक में यह परफेक्ट लुक देते हैं।

कम्फर्ट के साथ बेस्ट कलेक्शन
महिलाओं का कहना है कि हैंडलूम आइटम्स इतने अट्रैक्टिव होते हैं कि एक नजर में पसंद आ जाते हैं। ऐसे में चंदेरी, कॉटन और सिल्क की साड़ीज पहनना पसंद करती हैं। साड़ी के साथ सूट्स भी सिटी लेडीज को जहां हैंडलूम की साड़ी सबसे ज्यादा पसंद आ रही है, वहीं ड्रेस मैटेरियल भी गल्र्स को लुभा रहे हैं। बनारसी, चंदेरी और सिल्क पैटर्न में सलवार सूट सिटी गल्र्स की पर्सनैलिटी को निखारने का काम कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो