script

20 साल की खूबसूरती पत्नी पर फिदा हो गया पड़ोसी, पति के सामने पहुंचा संबंध बनाने

locationजबलपुरPublished: Jun 05, 2018 11:43:40 am

Submitted by:

Lalit kostha

20 साल की खूबसूरती पत्नी पर फिदा हो गया पड़ोसी, पति के सामने पहुंचा संबंध बनाने

beautiful wife intimate with boyfriend in front of husband

beautiful wife intimate with boyfriend in front of husband

जबलपुर। कॉलोनी या मोहल्ले की सबसे खूबसूरत महिला अक्सर मनचलों की गंदी नजरों में छाई रहती है। उसके आते जाते वे फब्तियां कसने से नहीं चूकते हैं। ऐसे में कई बार सिरफिरा मनचला हदें पार कर जाता है। जिससे ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं जो समाज के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। ऐसा ही मामला जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में सामने आया है। जहां कॉलोनी के एक युवक ने २० साल की एक खूबसूरत महिला को जबरदस्ती अपनी हवस का शिकार बना लिया। पहले तो महिला लोकलाज के चक्कर में चुप रही, फिर जब उस लड़के के हौंसले बढ़े और वह पति के सामने ही उससे संबंध बनाने पहुंचा तो फिर मामला जग जाहिर हो गया। मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है।

about –

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, पति से मारपीट
अधारताल थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज

अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला के घर में घुसकर आरोपित ने दुष्कर्म किया। महिला लोकलाज से चुप रह गई। रविवार रात आरोपित ने एक बार फिर महिला के घर में घुसने की कोशिश की। महिला का पति जाग गया तो वह मारपीट कर भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार २० वर्षीय महिला के साथ महीने भर पहले उसके ही कॉलोनी में रहने वाले अंशुल परिहार ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। लोकलाज के भय से उसने किसी से घटना के बारे में नहीं बताया। रविवार को अंशुल ने एक बार फिर महिला के घर की बाउंड्रीवॉल फांद कर प्रवेश करने की कोशिश की। संयोग से महिला के पति की नींद टूट गई। उसने अंशुल को पकड़ कर पूछताछ करना चाहा तो वह मारपीट कर भाग गया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

…और यहां चिमटा मारकर पत्नी का सिर फोड़ा
पत्नी पर संदेह को लेकर पति ने चिमटा मारकर सिर फोड़ दिया और दांत हिला दिए, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना गोहलपुर थाना क्षेत्र के नर्मदा नगर की है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पति के खिलाफ प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को थाने पहुंची नर्मदा नगर निवासी अनीता तिवारी (३०) की शादी वर्ष २०१३ में कृष्ण कुमार तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति संदेह करता है।

ट्रेंडिंग वीडियो