चार बच्चों की खूबसूरत मां पर आ गया युवक का दिल तो मच गई खलबली
खूबसूरत हैं

जबलपुर . चार बच्चों की ये मां खूबसूरत हैं। कम उम्र में ही विधवा हो गई ये महिला अपना और बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए खुद काम करती हैं। ऐसे में एक युवक का दिल उनपर आ गया। उसने विधवा युवती को अपने प्रेम जाल में फांसा और फिर कुकर्म करने लगा।
दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई
नगर निगम के घमापुर क्षेत्र में कार्यरत महिला सफाई कर्मी के साथ चार साल से शादी का झांसा देकर एक किराना दुकान संचालक दुष्कर्म करता रहा। महिला विधवा है और उसके चार बच्चे हैं। आरोपित ने महिला से शादी करके उसके बच्चों को अपनाने का वादा किया था। करीब एक महीने पहले उसने शादी करने से मना कर दिया। उसे जातिगत रूप से अपमानित किया और बातचीत बंद कर दी। महिला ने मंगलवार को घमापुर थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।
शादी का झांसा दिया
पुलिस ने बताया, ३२ वर्षीय महिला के पति का २०१३ में निधन हो गया है। वह सफाई करती है। वर्ष २०१४ में कछियाना निवासी किराना दुकान संचालक सोनू रजक से उसकी पहचान हुई। वह सोनू की दुकान से सामान खरीदती थी। एक दिन सोनू ने उससे कहा, वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। महिला ने सोनू को बताया, वह विधवा है। उसके चार बच्चे भी हैं। इस पर सोनू ने उससे शादी करके बच्चों को अपनाने की बात कही। महिला उसकी बातों में आ गई।
सोनू ने अपनी मां की तबीयत खराब होने का हवाला दिया और ठीक होते ही शादी करने के लिए कहा। इसके बाद सोनू ने उसे घर पर बुलाया और दुष्कर्म किया। एक माह से उसने मिलना बंद कर दिया। महिला ने उससे मोबाइल पर बात की तो सोनू ने शादी से मना करते हुए जातिगत रूप से अपमानित किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया है।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज