
कायाकल्प अवॉर्ड में विक्टोरिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन अव्वल
विक्टोरिया, सीएचसी पाटन सबसे बेहतर इको फ्रेंडली अस्पताल
इस आधार पर मिला अवॉर्ड
कायाकल्प श्रेणी में इको फ्रेंडली के लिए निर्धारित किए गए मापदंडों में अस्पताल परिसर में इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग व रखरखाव, अस्पताल परिसर में हरियाली, संक्रमण से निपटने के लिए किए गए कार्यों व जैविक कचरे के रखरखाव के लिए किए गए इंतजाम को शामिल किया गया है। टीम ने विक्टोरिया सहित प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें विक्टोरिया जिला अस्पताल व पाटन सीएचसी में व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। इसके तहत यह अवॉर्ड प्रदान किया गया।
जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर माहौल के साथ ही इलाज देने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण अंचल के अस्पतालों को भी बेहतर बनाया जा रहा है। पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है कि जिला अस्पताल व पाटन अस्पताल को यह अवॉर्ड मिला।
- डॉ. रत्नेश कुररिया, सीएमएचओ
जबलपुर जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन प्रदेश के पहले इको फ्रेंडली अस्पताल बने हैं। इसके लिए शासन की ओर से दोनों अस्पतालों को क्रमश: दस लाख और पांच लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। संभाग के अन्य अस्पतालों ने भी इस वर्ष कायाकल्प अवार्ड में बेहतर काम किया।
- डॉ. संजय मिश्रा, संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं