scriptjija sali ka rishta : भाभी की छोटी बहन पर फिदा हो गया छोटा जीजा, प्यार के नाम महीनों किया बलात्कार | bhabhi ki behan ka rape, jija ke bhai ne kiya rape | Patrika News

jija sali ka rishta : भाभी की छोटी बहन पर फिदा हो गया छोटा जीजा, प्यार के नाम महीनों किया बलात्कार

locationजबलपुरPublished: Aug 19, 2019 11:54:25 am

Submitted by:

Lalit kostha

माढ़ोताल थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज बहन के देवर ने युवती से किया बलात्कार

Rape

प्रतीकात्मक फोटो

जबलपुर। जीजा ‘साली’ का रिश्ता मजाकिया होने के साथ ही गंभीर भी होता है। जहां दोनों को अपनी मर्यादाओं में रहकर दो परिवारों के रिश्तों के हर ताने बाने को मजबूती से बुनकर खुशहाल बनाए रखना होता है। किंतु वासना के चलते इस रिश्ते को अब केवल देह की दृष्टि से देखा जाने लगा है। रिश्तों को कलंकित करने के कई मामले सामने आ रहे हैं, ताजा मामला माढ़ोताल थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती के साथ उसकी बहन का देवर प्यार करने की बात कहकर कई महीनों से बलात्कार करता रहा। युवती पहले तो चुप रही, लेकिन बहन के देवर की हरकतें जारी रहने पर युवती ने मां और बहन को घटना की जानकारी दी। रविवार को माढ़ोताल थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

 

jija sali ka rishta

ये है मामला
पुलिस के अनुसार युवती 10वीं कक्षा तक पढ़ी है। वह घर पर सिलाई करती है। उसकी बहन का देवर डम्पर चलाता है और अक्सर जबलपुर आता था। कई बार उसके घर पर भी रुकता था। मार्च 2019 की दोपहर आरोपी युवती के घर पहुंचा। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर युवती से बलात्कार किया। इसके बाद वह जब भी जबलपुर आता, धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करता था। बहन का रिश्ता न टूटे, इसलिए उसने किसी को कुछ नहीं बताया। उसकी बहन घर आई हुई है। युवती ने रविवार को पहले बहन फिर मां को आपबीती बताई। इसके बाद दोनों के साथ थाने पहुंची।

इधर, शहपुरा में किशोरी से छेड़छाड़
शहपुरा थाने में रविवार दोपहर 16 वर्षीय किशोरी ने बहन के देवर के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया। किशोरी ने शिकायत में बताया कि रिश्तेदारी होने की वजह से उसकी बहन का देवर उसके घर आता था। स्कूल आते-जाते समय शादी करने की बात कहकर परेशान करता था। उसके पिता के मोबाइल पर फोन कर बात करने को कहता था। मना करने पर बदनाम करने और भाइयों को जान से मारने की धमकी देता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो