scriptसोमवार को बन रहा विशेष योग, भगवान शिव की उपासना से होगा कल्याण – शुभ मुहुर्त, पंचांग | bhagwan shiv ko kaise prasan kare aaj ka panchang choghadiya muhurat | Patrika News

सोमवार को बन रहा विशेष योग, भगवान शिव की उपासना से होगा कल्याण – शुभ मुहुर्त, पंचांग

locationजबलपुरPublished: Nov 18, 2019 12:58:57 am

Submitted by:

abhishek dixit

आज का पंचांग, शुभ मुहुर्त, श्रेष्ठ चौघडि़ए

Today Panchang- जानिए पंचांग के अनुसार कौन सा मुहुर्त है शुभ

Today Panchang- जानिए पंचांग के अनुसार कौन सा मुहुर्त है शुभ

शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उलअव्वल 20, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : मार्गशीर्ष, पक्ष : कृष्ण।
तिथि – नंदा तिथि षष्ठी दोपहर 3.48 तक उपरांत भद्रा तिथि द्वितीया रहेगी। नंदा तिथि सभी प्रकार के कार्यो हेतु मंगलकारी मानी जाती है, इस तिथि मे गायन वादन, विद्यारंभ, ललित कला, वाहन क्रय विक्रय, पठन पाठन, ब्यापारिक यात्रा, तथा पौघारोपण जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते है, तीर्थदर्शन हेतु यह तिथि अनुकूल मानी जाती है।
योग – शुक्ल रात्रि 12.47 तक उपरांत ब्रम्ह योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु शुक्ल योग को उत्तम माना जाता है।
विशिष्ट योग – आज पुष्य योग के कारण सभी प्रकार के कार्य हेतु दिवस उत्तम रहेगा। ब्यापारिक कार्य हेतु शुभता रहेगी।

panchang02.jpg

करण – सूर्योदय काल से वणिज उपरांत विष्टि तदनंंतर बव करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र – क्षिप्र लघुसंज्ञक नक्षत्र पुष्य रात्रि 9.45 तक उपरंंात अश£ेषा नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र मे देवालय, श्रंगार,आभूषण निमा्र्रण, वस्त्रालंकार, वास्तु, पौधारोपण, चूडाकर्म, गृहशंाति जैसे कार्य शुभ मंगलकारी माने जाते है, वही विशाखा नक्षत्र मे पदार्थ संग्रह, औषधि निमा्रण जैसे कार्य मंगलकारी माने जाते है।
शुभ मुहूर्त – आज शस्त्र निर्माण, औषधि सेवन, औषधि निर्माण, रक्त वस्त्रधारण, मामला मुकदमा से संबधित कार्य हेतु आज का दिवस अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 शुभ दोपहर 1.30 से 6.00 चर,लाभ तथाा अमृत एवं रात्रि 6.00 से 7.30 वजे तक शुभ की चौघडिया शुभ तथाा मंगलकारी रहेगी।

panchang03.jpg

व्रतोत्सव – आज : रामेश्वर तीर्थ मेलोत्सव का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। भगवान शिव की आराधना करना परम कल्याणकारी रहेगा।
चन्द्रमा – दिवस रात्रि पर्यंत तक चंद्र प्रधान राशि कर्क राशि मे संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य के वृश्चिक राशि मे गुरू धनु राशि मे तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है सूर्य का विशाखा नक्षत्र मे संचरण रहेगा।
दिशाशूल – आज का दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहता है इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है । चंद्रमा का वास उत्तर दिशा मे है सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है ।
राहुकाल – प्रात: 7.30.00 वजे से 9.00.00 वजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे वालको का नामाक्षर हा,ही,हू,हे अक्षर से आरंभ कर सकते है। पुष्य नक्षत्र मे जन्मे वालको की राशि कर्क होगी, राशि स्वामी चँद्र तथा रजतपाद पाया मे जन्म माना जाता है। रात्रि 9.45 के उपरांंत जन्मे बालको का जन्म नक्षत्र अश£ेषा रहेगा तथाा इनकी राशि कर्क होगी राशि स्वामी चँद्र तथा रजतपाद पाया मे जन्म माना जायेगा। स्वभाव से गुणी तथा सहज प्रवृत्ति के होते है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो