scriptभंवरताल उद्यान में मिकी माउस जम्पिंग इंस्टूमेट लगाकर मुफ्त की कमाई | bhanvarataal udyaan mein mikee maus jamping instoomet lagaakar mupht k | Patrika News

भंवरताल उद्यान में मिकी माउस जम्पिंग इंस्टूमेट लगाकर मुफ्त की कमाई

locationजबलपुरPublished: Jan 06, 2020 11:45:50 am

Submitted by:

Prabhakar Mishra

भंवरताल उद्यान में मिकी माउस जम्पिंग इंस्टूमेट लगाकर मुफ्त की कमाई
निगमायुक्त को लिखे आवेदन में संचालक ने बच्चों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने की कही थी बात
जबलपुर।
भंवरताल उद्यान में मुफ्त में मिकी माउस जम्पिंग इंस्टूमेट लगाकर बच्चों से शुल्क वसूली जा रही है। हर बच्चे से 20 रुपये तक शुल्क ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार नगर निगम ने बगैर टेंडर जारी किए गौर इंटरप्राइजेज के संचालक प्रमोद आर्य को एक महीने के लिए उद्यान में इंस्टूमेंट लगाने की अनुमति दे दी।

अंतरराष्ट्रीय निन्जा डे: बच्चों का प्रिय कार्टून कैरेक्टर इतने काम करता है

जासूसी, गुरिल्ला युद्ध और तोडफ़ोड़…ये निन्जा के कौशल

हद तो ये कि उद्यान में जहां इंस्टूमेट लगाने का निगम उक्त एजेंसी से कोई शुल्क नहीं ले रहा है, वहीं एजेंसी यहां आने वाले बच्चों से कमाई कर रही है। एेसे नगर में निगम इस निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं।

पत्राचार से ले लिया निर्णय-

-नगर निगम में किसी भी बड़े काम के लिए टेंडर जारी किए जाते हैं, लेकिन उद्यान में मिकी माउस जम्पिंग इंस्टूमेंट लगाने का निर्णय केवल पत्राचार के आधार पर ले लिया गया। एजेंसी के संचालक ने निगमायुक्त को पत्राचार कर एक महीने के लिए इंस्टूमेंट स्थापित करने की अनुमति मांगी थी। जिसमें कहा गया था कि बच्चों के मनोरंजन के लिए इंस्टूमंेट लगाया जा रहा है। इसके एवज में बच्चों से कोई शुल्क नहीं ली जाएगी। केवल रखरखाव के लिए न्यूनतम राशि ली जाएगी।

वर्जन-

उद्यान विभाग से मामले की जानकारी लेंगे की मिकी माउस जम्पिंग इंस्टूमेट के संचालन के लिए किस प्रकार अनुमति दी गई। ये सुनिश्चित करेंगे की उद्यान में किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि के संचालन को स्वीकृति न दी जाए।आशीष कुमार, आयुक्त, नगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो