scriptसंत ने दान में दी जमीन, भटौली घाट भी बनेगा सुंदर, भव्य | bhatoli ghat will be beautiful | Patrika News

संत ने दान में दी जमीन, भटौली घाट भी बनेगा सुंदर, भव्य

locationजबलपुरPublished: Dec 01, 2016 01:21:00 pm

Submitted by:

Ajay Khare

संतों की भागीदारी से निर्माण, दान की ढाई एकड़ जमीन, भूमिपूजन किया गया

bhatoli

bhatoli

जबलपुर। नगर निगम ने नर्मदा तट भटौली घाट का निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य कराने का निर्णय लिया है। यह कार्य साधू-संतों की भागीदारी से होगा। 
इसके लिए बुधवार को भटौली कालीमठ के संत प्यारेनंद सरस्वती महाराज की उपस्थिति में महापौर स्वाती गोडबोले एवं क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहाणी ने भूमिपूजन किया। यहां एमआईसी सदस्य कमलेश अग्रवाल, रेखा सिंह ठाकुर, पार्षद रिंकू बिज, प्रदीप यादव, रिजवान अंसारी, सुशील शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

उमाघाट की तरह किया जाएगा विकसित 
इस मौके पर महापौर ने बताया कि भटौली घाट को भी उमाघाट की तरह विकसित कर सौन्दर्यीकरण होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए संत प्यारेनंद सरस्वती महाराज ने ढाई एकड़ जमीन नगर निगम को दान में दी है। विधायक रोहाणी ने भी अपने विचार रखे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो