scriptमौसम में फिर आया बदलाव, बादलों ने डाला डेरा | Big change in weather, Clouds camped in Jabalpur again | Patrika News

मौसम में फिर आया बदलाव, बादलों ने डाला डेरा

locationजबलपुरPublished: Nov 20, 2019 09:24:30 pm

Big change in weather, जबलपुर में मंगलवार और बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में मौसम साफ हुआ, हल्की धूप हुई और शाम होते ही बादल छा गए।

weather alert

India Meteorological Department

जबलपुर. हिमालय की तराई में बर्फबारी से आई नमी से जबलपुर में बादल छाए हैं. आसमान साफ होते ही सर्दी बढ़ेगी और सुबह कोहरा भी छाया रहेगा
जबलपुर में मंगलवार और बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में मौसम साफ हुआ, हल्की धूप हुई और शाम होते ही बादल छा गए। एक दिन में ही मौसम ने कई रंग बदले। मौसम विभाग का अनुमान है कि शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में दो-तीन दिन बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। जैसे ही आसमान साफ होगा, वैसे ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में शहर में आ रही नमी के कारण बादल बन रहे हैं। बादल के साथ ही हवा का रुख उत्तर पश्चिमी है। उत्तरी हवा ने तापमान में वृद्धि पर ब्रेक लगा दी। दिन व रात का तापमान सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 74 और शाम की आद्र्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 2 किमी प्रति घंटा रही।मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता ने बताया, मौसम में निरंतर परिवर्तन हो रहा है। सुबह शाम कोहरा छा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से बादल बन रहे हैं। बादल साफ होने के बाद हवा का रुख उत्तरी होते ही सर्दी तेजी से बढ़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो