scriptचक्रवात-द्रोणिका के इफेक्ट से मौसम में बड़ा बदलाव | Big change in weather due to cyclone-dronica effect in jabalpur | Patrika News

चक्रवात-द्रोणिका के इफेक्ट से मौसम में बड़ा बदलाव

locationजबलपुरPublished: May 07, 2020 07:48:54 pm

धूप कमजोर होने से दोपहर में भी ज्यादा गर्मी नहीं हुई महसूस, डेरा डाले रहे बादल

Weather Alert: 30 अप्रैल तक छाए रहेंगे बादल, धूलभरी आंधी और बारिश की आशंका, जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Weather Alert: 30 अप्रैल तक छाए रहेंगे बादल, धूलभरी आंधी और बारिश की आशंका, जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल

जबलपुर. दक्षिण पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवात और द्रोणिका के इफेक्ट से मौसम में बदलाव आया है। चक्रवात के प्रभाव के कारण गुरुवार को दिन भर हल्के बादल डेरा डाले रहे। बादल के बने रहने से सूरज किरणे सीधे नहीं पड़ सकीं। धूप कमजोर होने से दोपहर में भी गर्मी महसूस नहीं हुई। बुधवार की देर रात को शहर में कहीं-कहीं बारिश और आसपास बारिश वाले क्षेत्रों से आयी हवा में ठंडक बनी रही। तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।
गुरुवार को हवा की चाल बदलकर पश्चिमी होने से तापमान में उछाल आया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को बुधवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री था। इसमें गुरुवार को करीब एक डिग्री की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान बढकऱ 39.8 डिग्री हो गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस था। यह करीब डेढ़ डिग्री की वृद्धि के साथ 24 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 50 प्रतिशत और शाम को 21 प्रतिशत थीं। पश्चिमी हवा औसतन 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर एक चक्रवात और एक द्रोणिका है। द्रोणिका बिहार से तमिलनाडु तक बनी हुई है। यह दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश होते हुए रायलसीमा, तेलंगाना के ऊपर से गुजर रही है। इसके कारण बादल बने हुए है। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश ट्रेस हुई है। हवा की दिशा परिवर्तित होकर पश्चिमी हो गई है। इससे तापमान में वृद्धि की सम्भावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो