script

बड़ी खबर: जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 सौ पार

locationजबलपुरPublished: Jul 10, 2020 08:39:33 pm

Submitted by:

Manish garg

एक ही परिवार के छह लोग सहित 15 कोरोना पॉजिटिव, जिले में 513 पॉजिटिव

Corona virus (symbolic photo)

Corona virus (symbolic photo)

जबलपुर

जबलपुर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते तीन दिनों के दौरान जिले में ४३ के लगभग पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश का कनेक्शन शहर में हुई एक हाई प्रोफाइल शादी से हैं।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और विक्टोरिया अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से आई नमूनों की जांच रिपोर्ट में शुक्रवार को 15 व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक ही परिवार के छह सदस्य शामिल हैं। बड़ी खेरमाई मंदिर के पास रहने वाले पूर्व में पॉजिटिव मिले व्यक्ति के परिवार के पांच सदस्यों में सात साल की बालिका, 69 और 30 वर्ष का पुरुष, 29 वर्ष, 55 वर्ष और 29 वर्ष की महिला शामिल है।
नगर निगम में अपर आयुक्त के पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। प्रेमसागर गुप्तेश्वर निवासी 52 वर्षीय पुरुष 30 जून को कटंगा के लक्ष्मी परिसर में आयोजित शादी में शामिल हुआ था। संक्रमितों में बड़ी ओमती भरतीपुर निवासी 29 वर्षीय युवक और 46 साल की महिला भी शामिल है। ये दोनों पूर्व में अपने क्षेत्र में मिले पॉजिटिव के सम्पर्क में थे। अमखेरा रोड स्थित जागृति नगर निवासी पूर्व में पॉजिटिव मिले व्यक्ति के परिवार के तीन सदस्यों 50 साल के पुरुष, 45 वर्ष की महिला और 26 साल की युवती में भी कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।
अन्य संक्रमितों में एमईएस जैक राइफल्स में कार्यरत छोटी ओमती उडिय़ा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय पुरुष, जार्ज डिसिल्वा वार्ड के वीजीएस कॉम्प्लेक्स-गोरखपुर निवासी 63 वर्षीय पुरुष और राधाकृष्णन वार्ड निवासी व भानतलैया में शॉप चलाने वाला 57 वर्षीय पुरुष शामिल है। वह हाल ही में हरदा से अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस आया था। उसके हरदा में पॉजिटिव मिले रिश्तेदार के सम्पर्क में आने की जानकारी सामने आई है। 15 नए केस के साथ जिले में कोविड पॉजिटिव केस बढ़कर 513 हो गए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो