scriptपानी बचाने के लिए बड़ा कदम, हजार जलस्रोत होंगे रिचार्ज | Big step to save water | Patrika News

पानी बचाने के लिए बड़ा कदम, हजार जलस्रोत होंगे रिचार्ज

locationजबलपुरPublished: Aug 10, 2019 08:36:21 pm

Submitted by:

prashant gadgil

नगर निगम ने जलस्रोतों को रिचार्ज करने के लिए पहली बार पहल की

Water samples for Bhanpuria after vomiting

उल्टी-दस्त के बाद भानपुरिया में लिए पानी के सैंपल

जबलपुर। भूगर्भीय जल का जमकर दोहन करने वाले नगर निगम ने जलस्रोतों को रिचार्ज करने के लिए पहली बार पहल की है। एक हजार जलस्रोतों को रिचार्ज करने के लिए टेंडर जारी किया गया है। इनमें शहरी सीमा में स्थित नलकूप व हैंडपम्प शामिल हैं। वर्षा का जल पहुंचाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जाना है।
जारी किए जा रहे नोटिस
निगम के वार्डों में निवारसत भवन स्वामियों को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित करने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं। निगम प्रशासन की ओर से जारी हो रहे नोटिस में स्पष्ट हिदायत दी जा रही है की अगर उनके द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग विकसित नहीं किया जाता है तो भवन अनुज्ञा निरस्त कर दी जाएगी।
41 लाख लीटर पानी की रोजाना निकासी
नगर में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए निगम ने दो हजार से ज्यादा हैंडपंप लगा रखे हैं। इनके अलावा सात सौ से ज्यादा हाईडेंट के जरिए भी टैंकरों से पानी की निकासी की जाती है। एक अनुमान के अनुसार 41 लाख लीटर के लगभग पानी की रोजाना इन जलस्रोतों से निकासी की जाती है।
मुहिम रंग लाई
गिरते भू जल स्तर के मद्देनजर नगर में स्थित जलस्रोतों को रिचार्ज करने पत्रिका टीम ने मुहिम चलाई थी। जिसके बाद निगम प्रशासन उसी फार्मूले को अपनाते हुए भूगर्भ में बारिश का पानी पहुंचाने पहल की है। नगर निगम आयुक्त आशीष कुमार के अनुसार नगरीय सीमा में स्थित हैंडपंप व नलकूपों को रिचार्ज करने के लिए टेंडर जारी किया है। जिससे की इन जलस्रोतों में बारिश का पानी पहुंचाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो