scriptदर्दनाक हादसा: 180 फुट ऊंचे पुल से नीचे गिरा बाइक सवार, देखकर दहल गए लोग | bike riders dropped 180 feet height | Patrika News

दर्दनाक हादसा: 180 फुट ऊंचे पुल से नीचे गिरा बाइक सवार, देखकर दहल गए लोग

locationजबलपुरPublished: Dec 16, 2018 02:02:16 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

युवक की मौत, कटनी में भी हुए दो हादसे

bike riders dropped 180 feet height

180 फुट ऊंचे पुल से नीचे गिरा बाइक सवार

जबलपुर। ग्वारीघाट से मंगेली को जोडऩे वाले रेलवे के पुराने पुल पर हुए हादसे को देखकर लोगों के दिल दहल गए। दरअसल यहां करीब 180 फुट ऊपर पुल से एक युवक नीचे आ गिरा। उसका शव सुबह नर्मदा नदी के किनारे पड़ा हुआ मिला। युवक की पहचान संजय झारिया (35) के रुप में की गई। वह समीपी गांव मुहास का रहने वाला है। पुलिस ने मर्ग पंचनामा के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

पुल से टकराई बाइक
बरगी एसओ पीसी राठी के अनुसार हादसा शनिवार को देर रात होना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि संजय अपनी बाइक पर सवार होकर जबलपुर, मंगेली की ओर से संभवत: अपने गांव वापस जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगडऩे की वजह से उसकी बाइक पुल से टकरा गई और वह पुल के नीचे आ गिरा। संजय की बाइक पुल के ऊपर ही पड़ी मिली, जो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है। बताया गया है कि संजय यहां मुहास गांव के कोटवार सुरेश झारिया का भतीजा है। वह अविवाहित था। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लिया है।

कटनी में वृद्ध की मौत
कटनी में हथुआ स्टेशन पास लोडर मैजिक ने बाइक सवार दादा और नाती को टक्कर मार दी। इसमें दादा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शाह नगर निवासी रमेश जैन पिता चुन्नीलाल (65) अपने नाती सिद्धार्थ के साथ शाह नगर से बिलहरी जा रहे थे। सुबह लगभग 9.30 बजे हरदोई स्टेशन बस स्टैंड के पास सामने से आ रहे मैजिक लोडर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में रमेश जैन को गंभीर चोटे आईं। पुलिस ने पहुंच का घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रमेश जैन को मृत घोषित कर दिया। घायल 14 वर्षीय सिदधार्थ का उपचार जारी है। बताया गया है कि मौके पर लोगों ने घायल सिद्धार्थ व उसके पक्ष से आए अरविंद जैन के साथ मारपीट भी की। इसमें अरविंद को भी चोटें आई हैं।

ये हैं मृतक व घायल
मृतक रमेश चंद जैन पिता सोनेलाल जैन, निवासी शाहनगर, उम्र 62 वर्ष
घायल सिद्धार्थ जैन, पिता राकेश कुमार जैन, उम्र 14 वर्ष
घायल अरविंद जैन पिता रमेश जैन, उम्र 35 वर्ष

वाहन की टक्कर में एक और घायल
इसी तरह कटनी मुख्य मार्ग पर पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें पिकअप वाहन क्षतिग्रसत होकर पलट गया। इसमें पिकअप वाहन पर सवार शाहनगर के ग्राम बिसानी निवासी संतु चौधरी को चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो