scriptBJP and Congress focus on Mahakoshal, star campaigners ready | महाकोशल पर भाजपा-कांग्रेस दोनों का फोकस, स्टार प्रचारकों के लिए रणनीति तैयार- देखें पूरी सूची | Patrika News

महाकोशल पर भाजपा-कांग्रेस दोनों का फोकस, स्टार प्रचारकों के लिए रणनीति तैयार- देखें पूरी सूची

locationजबलपुरPublished: Nov 04, 2023 02:14:46 pm

Submitted by:

Lalit kostha

महाकोशल पर भाजपा-कांग्रेस दोनों का फोकस, स्टार प्रचारकों के लिए रणनीति तैयार- देखें पूरी सूची

 

BJP and Congress
BJP and Congress

जबलपुर. संस्कारधानी के गली-मोहल्ले से लेकर समूचा महाकोशल सियासी रंग में रंग गया है। हर नुक्कड़, चौराहे में चुनाव की ही चर्चा हो रही है। महाकोशल पर इस बार प्रदेश के दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा-कांग्रेस का पूरा फोकस है। माना जा रहा है कि जिसने भी महाकोशल जीत लिया, उसके लिए सत्ता का सफर आसान होगा। ऐसे में जबलपुर से लेकर नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, कटनी समूचे अंचल में चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने रणनीति तैयार कर ली है। चुनावी सभा और धुआंधार रोड शो होने वाले हैं। आने वाले दिनों में यहां दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता, स्टार कैम्पेनर ताकत झोंकते नजर आएंगे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.