scriptदूषित पानी पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस ने घेरा तो बीजेपी ने भी दिया करारा जवाब | bjp congress big blamming on poluted water | Patrika News

दूषित पानी पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस ने घेरा तो बीजेपी ने भी दिया करारा जवाब

locationजबलपुरPublished: Jan 06, 2019 07:16:55 pm

Submitted by:

Faiz

दूषित पानी पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस ने घेरा तो बीजेपी ने भी दिया करारा जवाब

bjp-congress on polluted water

दूषित पानी पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस ने घेरा तो बीजेपी ने भी दिया करारा जवाब

जबलपुरः मध्य प्रदेश को न्याय दिलाने वाला शहर आज खुद एक असमंजस की स्थिति में फंसा हुआ है। वजह है, शहर में तेज़ी से फैल रहे लंगड़ा बुखार, चिकनगुनिया, वायरल फीवर, किडनी से जुड़ी समस्या जैसी कई गंभीर बीमारियां तेज़ी से पैर पसार रही हैं। हालात ये हैं कि, शहर में जहां एक तरफ लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है वहीं, रोजाना के बढ़ते मरीजों के चलते स्वास्थ व्यवस्थाएं लचर दिखती नज़र आ रही हैं। इधर, कांग्रेस ने इन बीमारियों का कारण शहर के नगर निगम द्वारा सप्लाई किये जाने वाले पानी को बताया है। कांग्रेस ने शहर के पानी में कॉलीफॉर्म और ईक्वायल बैक्टीरिया होने का दावा करते हुए भाजपा शासित नगर निगम पर कई गंभीर आरोप लगाए है। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्हें निराधार बताया है।

डिस्ट्रिक्ट वाॅटर टैस्टिंग लैबोरेटरी का खुलासा

कांग्रेस का आरोप है कि, लगभग 15 लाख की आबादी वाला ये शहर रोजाना कोलीफाॅर्म मिला हुआ पानी पी रहा है, जो इतना घातक है कि धीरे-धीरे इसे पीने वालों को अंदर ही अंदर खोखला कर सकता है। कांग्रेस ने पीसी में कहा कि, जांच में सामने आया कि, शहरवासियों को रोजा़ना सप्लाई किया जाने वाला पानी इतना गंदा भी है कि, शायद उसे देखने के बाद कोई पीना भी पसंद ना करे। जांच टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानो से करीब 100 से ज्यादा सेंपल एकत्रित किए, इन सभी सैंपल जांच भी की गई जिसमें पता चला कि, इन सभी सैंपलों का पानी एकदम काला पड़ गया। कई सैंपलों में तो बैक्टेरिया भी स्पष्ट नज़र आने लगे। सैंपलों की जांच के बाद उसे शहर के पीएचई विभाग की डिस्ट्रिक्ट वाॅटर टैस्टिंग लैबोरेटरी में चेक कराया गया तो, सामने आया कि, ज्यादातर सैंपलों में काॅलीफोर्म की मात्रा तय प्रतिशत से हजार गुना ज्यादा थी। इसके अलावा कई सैंपलों में ई कोली बैक्टेरिया की भी भारी मात्रा पाई गई।

नगर निगम है शहर में उत्पन्न हुई स्थिति का कारण

शहर में फैल रही बीमारियों के कारण का खुलासा करने वाली कांग्रेस का दावा है कि, उसके द्वारा शहर के पीएचई विभाग की डिस्ट्रिक्ट वाॅटर टेस्टिंग लैबोरेटरी में जांच कराने पर ये बात सामने आई कि, शहर के पानी में भारी मात्रा में कॉलीफॉर्म और ईक्वायल बैक्टीरिया पाए गए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सौरभ शर्मा ने रिपोर्ट के हवाले से जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेस कर उन्होंने आरोप लगाया कि, शहर में उत्पन्न हुई स्थिति का कारण बीजेपी अधीन नगर निगम और महापौर हैं।

bjp-congress on polluted water

शहर के पानी में है कॉलीफॉर्म और ईक्वायल बैक्टीरिया

सौरभ शर्मा ने बताया कि, जांच में दिए गए शहर में सप्लाई होने वाले पानी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि, इकॉइल थर्मो बैक्टिरिया जिनकी मात्रा 100 मि.ली पानी में एक भी नही होना चाहिये वहां, ये बेक्टीरिया सेकड़ों की तादाद में पाए गए हैं। इसके अलावा जांच रिपोर्ट में कॉलीफार्म नाम का बैक्टीरिया पेर्मिसबल लिमिट प्रति 100 मि.लीटर पानी मे 10 रहनी चाहिए वो हजारों की तादाद में थे। कांग्रेस ने शहर की जनता को राहत पहुंचाने किए शहर में सेफ्टी किट बांटने का फैसला लिया है।

 

bjp-congress on polluted water

बीजेपी महापौर ने दिया जवाब

इधर, बीजेपी की महापौर डॉ. स्वाति गोडबोले ने पहली बार इस मामले पर पत्रिका मध्य प्रदेश को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार है। मामला सामने आने के बाद सभी स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। हमारी टीम पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है।” मेयर ने कहा कि, “फिलहाल इस बात का पूरा यकीन है कि, जिस फर्जी रिपोर्ट के माध्यम से कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है, जल्द ही उसकी सत्यता जनता के सामने आ जाएगा।” महापौर गोडबोले ने यह भी कहा कि, “जांच इस बात की भी की जाएगी कि, कांग्रेस ने किन किन स्थानो से सेंपल लिये हैं।” कांग्रेस द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर पाइप घोटाला करने का आरोप लगाने की बात पर जवाब देते हुए मेयर ने कहा कि, “ये लोकतंत्र है, यहां कोई भी अपनी बात कह सकता है। किसी पर भी लांछन लगाया जा सकता है। यहां बोलने की आज़ादी है। लेकिन हम स्पष्ट तो उसे मानेंगे जो प्रमाणित होगा। जांच में जो भी खुलासा होगा, उसे जनता के सामने रखा भी जाएगा और कांग्रेस को जवाब भी दिया जाएगा।”

bjp-congress on polluted water

इतना घातक है काॅलीफोर्म युक्त पानी

-काॅलीफाॅर्म एक बेहद हानीकारक बैक्टेरिया हे जो शरीर के अंदर जाकर कई घातक बिमारियों को जन्म देता है। ये बेक्टीरिया जानवारों के शरीर में पाया जाता है।

-शरीर में काॅलीफाॅर्म की अधिक मात्रा होने से बुखार , किडनी डैमेज, हयूमन बाॅडी मैलफंक्षनिंग जैसी कई घातक बिमारियों का सामना करना पड़ता है।

-इस बैक्टीरिया से शरीर का इम्यून सिस्टम नष्ट हो जाता है। छोटी से छोटी बीमारी शरीर में आसानी से प्रवेश करके अपने पैर फैला लेती है। पीड़ित व्यक्ति की धीरे धीरे रोग प्रतिरोधक क्षमता खत्म होने लगती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो