जमीनी स्तर पर बना रहे रणनीति
कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों का टीम वर्क पर फोकस
चुनाव कार्यालय वार रूम में तब्दील, हर गतिविधियों पर रख रहे हैं ‘नजर’

विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त
भाजपा अपने सम्भागीय कार्यालय से वार्ड तक नजर रख रही है। पार्टी के वार्डो में भी कार्यालय खुल रहे हैं। महापौर चुनाव के लिए अशोक रोहाणी को संचालक व संदीप जैन को सह संचालक नियुक्त किया है। पार्टी ने सम्भागीय कार्यालय से हर विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए हैं। सोशल मीडिया टीम मुख्यालय, वार्ड स्तर पर नजर रख रही है। पार्टी ने मीडिया से बात करने के लिए भी उम्मीदवारों को अधिकृत किया है।
विधानसभा प्रभारी विधानसभा में जनसम्पर्क का कार्यक्रम तय करेंगे। सूत्रों के अनुसार अभी प्रचार का फोकस विभिन्न समाज, गैर राजनीतिक स्वयंसेवी सेवाभावी संगठनो पर है। इसके अलावा महापौर उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र जामदार विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट कर रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे हैं। पार्टी के हर वार्ड में अंसतष्टों से चर्चा की जा रही है। कई उम्मीदवार नाम वापस लेने को तैयार हो गए हैं।
भाजपा सम्भागीय कार्यालय में केंद्रीय कार्यालय खोला गया है। पार्टी टीम वर्क से कार्य कर रही है। केंद्रीय कार्यालय से विधानसभा व वार्ड स्तर तक कार्य किया जा रहा है। पार्टी के घोषित उम्मीदवारों के अलावा जिन अन्य प्रत्याशी ने पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल किया है, उनसे पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्पर्क कर रहे हैं।
- डॉ. अभिलाष पांडे, प्रवक्ता, जबलपुर भाजपा

कोर टीम सोशल मीडिया में सक्रिय
कांग्रेस की चुनाव प्रचार रणनीति नेपियर टाउन स्थित केंद्रीय कार्यालय से बन रही है। पार्टी की कोर टीम सोशल मीडिया में सक्रिय है। चुनाव संचालन टीम भी है। पार्टी की ओर से विधानसभा से लेकर वार्ड स्तर तक पर समन्वय समिति बनाई गई है। जहां कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है, पार्टी की डैमेज कंट्रोल कमेटी वहां पहुंच कर रही है। कांग्रेस उम्मीदवार जगत बहादुर ङ्क्षसह अन्नू शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की बैठक कर रहे हैँ। वे जनसम्पर्क भी कर रहे हैं। कोर टीम का काम विधानसभा स्तर पर विधायकों पर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी रहे उम्मीदवारों से जनसम्पर्क के कार्यक्रम तय करना है। पार्टी की डैमेज कंट्रोल कमेटी कार्यालय से पार्टी के असंतुष्ट नेताओं से सम्पर्क कर रही है। लगभग पार्टी के पंद्रह से ज्यादा ऐसे वार्ड हैं, जहां टिकट वितरण के बाद असंतोष उभरा है। कुछ उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में ताल ठोंक दी है।
नगर निगम चुनाव में पार्टी पूरी एकजुटता व समन्वय के साथ कार्य कर रही है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से चुनाव संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा वार्ड स्तर पर भी कार्यालय शुरू कर दिए गए हैं। डैमेज कंट्रोल कमेटी लगातार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। एक दो दिन में सभी असंतुष्टों को मना लिया जाएगा।
- दिनेश यादव, पूर्व अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी