scriptबड़ी खबर: मप्र में चंदा लेकर चुनाव लड़ेगी भाजपा, हर कार्यकर्ता को देना होगा इतना पैसा | BJP fight assembly election with donating money in MP | Patrika News

बड़ी खबर: मप्र में चंदा लेकर चुनाव लड़ेगी भाजपा, हर कार्यकर्ता को देना होगा इतना पैसा

locationजबलपुरPublished: Jul 28, 2018 10:16:50 am

Submitted by:

Lalit kostha

बड़ी खबर: मप्र में चंदा लेकर चुनाव लड़ेगी भाजपा, हर कार्यकर्ता को देना होगा इतना पैसा

BJP fight assembly election with donating money in MP

BJP fight assembly election with donating money in MP

जबलपुर। कुछ महीने पहले कांग्रेस एक राष्ट्रीय नेता ने प्रदेश में पार्टी फंड को लेकर कहा था कि उसका खजाना खाली हो गया है। जो पैसा देगा उसे टिकट दिया जाएगा। साथ ही पांच पांच हजार रुपए में फार्म बेचने की बात भी कही गई थी। जिस पर खूब बवाल मचा और विपक्षी पार्टी भाजपा ने चुटकियां लेते हुए तंज कसे थे। लेकिन शुक्रवार को जबलपुर महानगर की बैठक में भाजपा के कार्यकर्ताओं को कुछ ऐसा ही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जीहां! अब भाजपा भी कार्यकर्ताओं की जेब ढीली करने जा रही है। एक लक्ष्य देकर चुनाव के लिए चंदा इक_ा किया जाएगा। जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

news fact- हर विधानसभा में अर्थ संग्रह करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

ऐसे में साफ तौर पर कहा जा सकता है कि भाजपा भी चंदा देने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का रिकार्ड रखेगी। ताकि समय आने पर उनके पदों व अन्य कार्यों को आंका जा सके। हालांकि ये बात भविष्य की है। फिलहाल अर्थ संग्रह के नाम पर चंदा उगाही के आदेश दिए गए हैं। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेता फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि इस बार का विधानसभा चुनाव पार्टी धन संग्रह से ही लड़ेगी। जिसके लिए अभी से कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है। हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं कही गई है कि किसे कितना चंदा देना है।

ऐसे होगा संग्रह
भाजपा कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर चुनाव के लिए अर्थ संग्रह करेंगे। इसे लेकर शुक्रवार को भाजपा जबलपुर महानगर की अर्थसंग्रह समिति की बैठक हुई। समिति प्रभारी मंडला सांसद फ ग्गन सिंह कुलस्ते की मौजूदगी में भाजपा के दीक्षितपुरा स्थित कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अर्थसंग्रह को लेकर मंथन किया गया। समिति प्रभारी सांसद कुलस्ते ने कहा कि पार्टी के द्वारा निर्णय लिया गया कि आने वाले चुनावों में पार्टी अर्थसंग्रह कर चुनाव में उतरेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 2500 व्यक्तियों से अभियान के तहत संपर्क किया जाएगा। बैठक में राज्यमंत्री शरद जैन, विधायक अशोक रोहाणी, एसके मुद्दीनए, सुरेश देशपांडे, धीरज पटेरिया, विजय राज पटेरिया, अखिलेश जैन, दीपांकर बैनर्जी, संदीप जैन, राजेश मिश्रा, शिवराम बेन, शशिकांत सोनी शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो