scriptकांग्रेस का यह सवाल, शायद सवाल नहीं खड़े कर पा रहा? | BJP leaders of Jabalpur said -Congress is only doing politics | Patrika News

कांग्रेस का यह सवाल, शायद सवाल नहीं खड़े कर पा रहा?

locationजबलपुरPublished: Aug 01, 2020 09:01:35 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर भाजपा की स्थानीय इकाई के नेताओं ने कहा-पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩा चिंताजनक, लेकिन कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है
 

कांग्रेस का यह सवाल, शायद सवाल नहीं खड़े कर पा रहा?

congress

जबलपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर जबलपुर के कांग्रेस नेता भी भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। आम लोग भी नाराज हैं। लेकिन, जानकारों का कहना है कि कांग्रेस की जबलपुर वाला नेतृत्व गम्भीर टच नहीं दे पा रहा। यहां के नेता आम लोगों के पास पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल-डीजल भरवाने आए लोगों से कहा कि वे बढ़ते दामों से खुश हैं? इस पर ग्राहकों ने कहा कि कीमत किसी लिहाज से उचित नहीं हैं। कांग्रेस का सवाल ऐसा है, जिसका जवाब कोई भी दे सकता है। क्योंकि, कौन यह कहेगा कि तेलों के दाम बढऩे चाहिए। लेकिन, जिस तरह से यहां सवाल महंगाई पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, उससे लोग पहले तो हंसते हैं। फिर कांग्रेस नेताओं के मन का जवाब देकर निकल जाते हैं। गुस्सा तो सबके मन में है। लेकिन, मुद्दे उठाने की गम्भीरता के चलते महंगाई का मुद्दा फिलहाल जबलपुर में तो नहीं बन पा रहा है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि कीमतें बढऩा चिंताजनक है। लेकिन, कांग्रेस इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही है। हालांकि, भाजपा नेता भी यह बता पाते कि कीमतें बढऩे से रोकने का जिम्मा किसका है? आखिर जिम्मेदारी तो भाजपा सरकार की ही है ना?

फिलहाल जबलपुर के बल्देवबाग पेट्रोल पंप पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा, रामदास यादव, अभिषेक यादव, सौरभ गौतम, रंबल विश्वकर्मा, रोहित यादव, आदि ने अभियान की शुरुआत की। नगर अध्यक्ष यादव ने बताया कि अभियान शहर के हर क्षेत्र में कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चलाया जाएगा और आम जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाई जाएगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ट एवं भाईचारा आल इंडिया ट्रक ऑपरेटर वेल्फेयर एसोसिएशन के मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे ने मध्यप्रदेश सरकार से डीजल के ऊपर से वैट कम करने की मांग की है। उनका कहना था कि यदि राहत नहीं दी गई तो ट्रक मालिक हड़ताल का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो