scriptBJP विधायक का CM शिवराज को तंज, जानें क्या कहा… | BJP MLA Ajay Vishnoi jibe at CM Chouhan over M P crumbling roads | Patrika News

BJP विधायक का CM शिवराज को तंज, जानें क्या कहा…

locationजबलपुरPublished: Aug 21, 2021 04:44:38 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-BJJP विधायक ने ट्वीट कर चुटीले अंदाज में कसा है तंज

विधायक अजय विश्नोई और सीएम शिवराज सिंह चौहान

विधायक अजय विश्नोई और सीएम शिवराज सिंह चौहान

जबलपुर. कभी मध्य प्रदेश की BJP सरकार में मंत्री रह चुके जबलपुर के पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय विश्नोई की तेज तर्रार व मुखर नेता के रूप में ख्याति है। वो कुछ भी असामन्य होने पर अपनी ही सरकार को खींचने से तनिक भी संकोच नहीं करते। ताजा मामला है मध्य प्रदेश और खास तौर पर जबलपुर की सड़कों का। वो सड़कें जिनके जरिए रोजाना लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पैदल चलना भी दूभर है। लेकिन ये शासन-प्रशासन को नहीं दिखता। अलबत्ता CM शिवराज सिंह चौहान ने सूबे की राजधानी भोपाल की खस्ताहाल सड़कों पर एक दिन पहले ही तल्क टिप्पणी कर दी। ऐसे में विधायक विश्नोई भला कैसे चुप बैठते। उन्होंने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर करारा तंज कस दिया।
जबलपुर की सड़क
बीजेपी विधायक विश्नोई ने कहा, ‘धन्यभाग भोपाल की सड़कों का, मुख्यमंत्री की नजरें इनायत हो गई, उम्मीद है बाकी प्रदेश की सड़कों पर भी मुख्यमंत्री की नजर जल्द पड़ेंगी’। दरअसल जबलपुर शहर की अधिकांश सड़कें नगर निगम, केंटोमेंट बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और जबलपुर विकास प्राधिकरण के जिम्मे है। आलम यह है कि सड़कें गारंटी पीरियड में ही टूट चुकी हैं। शहर में इस कदर अनियोजित विकास के कार्य चल रहे हैं कि नई नवेली बनी सड़कों को सीवर और पेयजल पाइपलाइन के नाम पर खोदा जा रहा है।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि जबलपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों का भी कमोबेश यही हाल है। हाल ही में बनीं सड़कें भी उखड़ गई हैं। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हल्की सी भी बारिश में जगह-जगह पानी लग जा रहा है। ऊपर से शहर में बन रहे फ्लाईओवर और सीवर के कार्यों ने पूरी कर दी है। यानी कुल मिला कर पैदल चलना भी दूभर हो चला है। पूर्व मंत्री और विधायक विश्नोई ने शहर के इसी दर्द को पोस्ट के माध्यम से साझा किया है।
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 अगस्त को भोपाल में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम् बैठक की थी। इसमें भोपाल की सड़कों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे। सड़कों को अविलंब ठीक करने सहित सीएम चौहान ने ये भी कहा है कि प्रदेश की सड़कों की स्थिति खराब नहीं होनी चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो