scriptहमला – भाजपा विधायक के बेटे की कार पर पथराव | bjp mla car attack news | Patrika News

हमला – भाजपा विधायक के बेटे की कार पर पथराव

locationजबलपुरPublished: Sep 12, 2018 01:19:17 pm

Submitted by:

deepak deewan

विधायक के बेटे की कार पर पथराव

bjp mla car attack news

bjp mla car attack news

जबलपुर. क्षेत्र में आपराधिक तत्वों के हौसले कितने बुलंद हैं , इसका एक और उदाहरण सामने आया है। कुछ लोगों ने क्षेत्र के एक बड़े नेता की कार पर खुलेआम हमला कर दिया। एक मंडी अध्यक्ष की कार पर पथराव किया गया जिसमें विधायक के बेटे भी बैठे हुए थे। जब इतने रसूखदार लोगों पर ऐसे खुलेआम हमला किया जा रहा है तो फिर आम आदमी की सुरक्षा की बात ही बेमानी है। वैसे अच्छी बात यह है कि विधायक के बेटे की कार पर जमकर पथराव तो हुआ लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। इलाके के बड़े नेताओं की कार पर पथराव की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कार पर पथराव की इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई और बाकायदा शिकायत दर्ज कराई गई है। अब पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

शहपुरा मंडी अध्यक्ष के वाहन पर पथराव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहपुरा मंडी अध्यक्ष के वाहन पर पथराव किया गया है। विधायक के बेटे और मंडी अध्यक्ष के वाहन पर पथराव की यह घटना भेड़ाघाट थाना के अंतर्गत लम्हेटाघाट क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि बरगी विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे रात को लौट रहे थे। शहपुरा मंडी अध्यक्ष नीरज सिंह के वाहन में वे सवार थे . कार में उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे, तभी उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। पुलिस को दर्ज की गई शिकायत के अनुसार दोनों नेताओं की कार जब लम्हेटाघाट के पास से गुजर रही थी तभी पत्थर मारे गए। नेेताओ के मुतािबक मंगलवार रात उनकी कार पर किसी ने पथराव कर दिया। इससे वाहन का कांच फूट गया। शिकायत पर भेड़ाघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार नीरज सिंह सोमवार रात वाहन एमपी 20 सीएच 4321 से शहर लौट रहे थे। भेड़ाघाट से लम्हेटाघाट मार्ग से शहर आ रहे सिंह के वाहन पर लम्हेटा में कुछ लोगों ने पथराव किया। कार पर पथराव से अंदर बैठे नेता और उनके साथी सन्न रह गए। हालांकि उन्होंने हिम्मत दिखाई और कार रुकवा ली। अपना वाहन रुकवा कर नीरज सिंह और वाहन में मौजूद अन्य लोग निकले, तो पथराव करने वाले भाग निकले। मंडी अध्यक्ष की शिकायत पर भेड़ाघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो