पता चला कि थाने में जो महिला आई हैं वे बरगी की विधायक की बहू हैं। बरगी की भाजपा विधायक प्रतिभा सिंह की बहू ज्योति सिंह थाने आई थी। विधायक प्रतिभा सिंह की बहू ज्योति सिंह थाने में अपनी एक सहेली के साथ आई थी। प्रतिभा सिंह की सहेली यहां एक शिकायत दर्ज कराने आई थीं। पुलिस ने बताया कि राइट टाउन निवासी सुदीपा बैनर्जी थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई आई। राइट टाउन में सुले टाइपिंग के सामने गीता अपार्टमेंट निवासी सुदीपा के गले से कुछ लुटेरों ने चेन छीन ली थी। सुदीपा बरगी विधायक की बहू ज्योति सिंह की घनिष्ठ सहेली हैं। इसलिए उनके साथ ज्योति सिंह भी मदन महल थाने पहुंची थीं।
मदन महल थाने में पुलिस को सुदीपा ने बताया कि उनके गले से कुछ लुटेरों ने चेन छीन ली। सुदीपा के मुताबिक लुटेरे एक बाइक पर सवार थे। लुटेरों ने उनके पास आकर बाइक की रफ्तार कुछ धीमी की और उनके गले से चैन छीनी। चैन हाथ में आते ही लुटेरे बाइक सरपट दौड़ाते हुए रफूचक्कर हो गए। जब तक वे कुछ समझ पातीं और आसपास के लोगों को मदद के लिए चिल्लातीं तब तक तो लुटेरे आंखों से ओझल हो चुके थे। पुलिस ने सुदीपा की शिकायत पर मामला दर्ज किया और अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरु कर दी।