script

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया झूठा, कही ये बड़ी बात

locationजबलपुरPublished: Jun 07, 2018 02:04:32 pm

Submitted by:

Lalit kostha

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया झूठा, कही ये बड़ी बात
 

bjp president controversial statement

bjp president controversial statement

जबलपुर। देश की जनता के हित में केंद्र सरकार ने चार वर्षों में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। यह परिवर्तन राष्ट्र को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए हुआ है। हर वर्ग, हर शहर, गांव व गली गली तक विकास की बात होनी नहीं, बल्कि विकास करना ही एकमात्र उद्देश्य है। ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह ने बुधवार को होटल समदडि़या में प्रबुद्धजनों से चर्चा में कहीं। केंद्र सरकार की चार साल की उपलब्धियां भी बताईं। बैठक को राज्यमंत्री शरद जैन ने भी संबोधित किया।

about news

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में कहा
‘चार साल में जनता के हित में हुए क्रांतिकारी बदलाव’

सिंह ने कांग्रेस सरकार का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद 70 में से 55 वर्षों तक देश में शासन करने वाली सरकारों ने गरीबी हटाओ का नारा तो दिया लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की। ये सरकारें केवल जनता से झूठ बोलती रही हैं। जबकि चार सालों में विकास दिखने लगा है।


कार्यक्रम में शहर के चिकित्सक, इंजीनियर्स, अधिवक्ता, शिक्षाविद्, कला, साहित्य क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम में महापौर स्वाती गोडबोले, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, मविप्रा अध्यक्ष प्रभात साहू, जेडीए अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा, अविवि निगम उपाध्यक्ष एसके मुद्दीन, अजय विश्नोई, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर और आभार प्रदर्शन ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल ने किया।

अमृतलाल वेगड़ से की भेंट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्तिगत सम्पर्क अभियान के तहत साहित्यकार अमृतलाल वेगड़ से उनके निवास पर जाकर भेंट की। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का साहित्य उन्हें भेंट किया।

ऊषा बाई का किया सम्मान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गौर सालीवाड़ा निवासी ऊषा बाई के घर जाकर उनका शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सात मिनट तक ऊ षा से बात की थी। उन्हें प्रधानमंत्री अवास योजना के तहत घर मिला है।

ट्रेंडिंग वीडियो