scriptभाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ पार्षदी का चुनाव लड़ रहे बागी नेता निष्कासित | BJP's Rebel leaders expelled | Patrika News
जबलपुर

भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ पार्षदी का चुनाव लड़ रहे बागी नेता निष्कासित

मान-मनौवल के बाद भी नहीं हटे मैदान से, प्रदेश अध्यक्ष ने की निष्कासन की कार्रवाई
 

जबलपुरJul 02, 2022 / 07:13 pm

shyam bihari

BJP

BJP

जबलपुर। भाजपा ने जबलपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की। इनमें बगाबत करके पार्षद का चुनाव लड़ रहे 12 उम्मीदवार सहित एक निर्दलीय उम्मीदवार की पूर्व पार्षद पत्नी व एक पूर्व पार्षद और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने शुक्रवार को ये आदेश जारी किए। जानकारी के अनुसार नगर निगम में टिकट वितरण से असंतुष्ट लगभग 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पार्टी स्तर पर इन्हें मनाने की कोशिश की गई, लेकिन, ये नहीं माने। उसके बाद कार्रवाई की गई।

इनके खिलाफ की गई कार्रवाई

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जिन बागियों को निष्कासित किया है, उसमें अग्रसेन वार्ड से समर्थ तिवारी, पूर्व पार्षद ममता तिवारी, रानी दुर्गावती वार्ड से रोहणी जायसवाल, सुभाषचंद्र बोस वार्ड से दिलीप पटेल, द्वारका प्रसाद वार्ड से टिल्लू नेचलानी, सेठ गोविंद दास वार्ड से आशा करोसिया, राजकुमार रजक कल्लू बाबा, सिद्धबाबा वार्ड से बुधिया चौधरी, मदन मोहन मालवीय वार्ड से वीरेंद्र सोनकर, महर्षि अरविंद वार्ड से वीरेंद्र जाट, जवाहर लाल नेहरू वार्ड से कोमल रैकवार, निर्मलचंद जैन वार्ड से रीना यादव, ऋषि यादव, दीवान अधार सिंह वार्ड से राम उजागर तिवारी, सुभाषचंद्र बैनर्जी वार्ड से सूरज कनौजिया शामिल हैं।

भितरघातियों पर भी नजर

 

बागियों पर कार्रवाई के बाद पार्टी भितरघातियों पर भी नजर रख रही है। इसमें अधिककृत उम्मीदवार के विरोध में चुनाव लड़ने वालों का समर्थन कर रहे नेता व कार्यकर्ता की गतिविधयां देखी जा रही है। कई पार्षद उम्मीदवारों ने वार्ड में कुछ नेताओं के असहयोग करने का भी आरोप लगाया है। उसके बाद संगठन स्तर पर ऐसे कार्यकर्ताओं को उस वार्ड से बाहर दूसरे वार्ड में भी जिम्मेदारी दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो