जबलपुर

#BJP: प्रदेश संगठन ने किया मंडलों का पुनर्गठन, कल से होंगे चुनाव

भाजपा महानगर में अब 16 और ग्रामीण में होंगे 24 मंडल

जबलपुरNov 08, 2019 / 07:41 pm

reetesh pyasi

उन्होने कहा कि जनता में यह संदेश जा रहा है कि यूपी की पुलिस अपराधियों के साथ मिली हुई है इससे बड़ी चिंता की बात आखिर क्या होगी

जबलपुर। भाजपा महानगर में अब 16 व ग्रामीण में 24 मंडल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने मंडलो का पुनर्गठन किया है। जिसके तहत अब महानगर में 2 और ग्रामीण में 5 नए मंडल बनाए गए हैं।
बदलाव को बताया जरूरी
भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया की पश्चिम व केंट विधानसभा में मंडलो में परिवर्तन कर पुनर्गठन करना आवश्यक था। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश संगठन को प्रस्ताव भेजा गया था। पश्चिम व केंट विधानसभा में एक-एक मंडल को बढ़ाए गए हैं।
इस प्रकार हैं मंडल
पश्चिम विधानसभा में नए मंडल महाराणा प्रताप मंडल का गठन किया गया है। मंडल में सरदार बल्लभभाई पटेल वार्ड, त्रिपुरी वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड, वीरेंद्रपुरी वार्ड को भी शामिल किया गया है। इसी तरह से नर्मदा मंडल में ग्वारीघाट वार्ड, बाबूराव परांजपे वार्ड, शंकरशाह नगर वार्ड, बनारसीदास भनोट वार्ड, जार्ज डिसिल्वा वार्ड शामिल हैं। इसी तरह से रानी दुर्गावती मंडल में दुर्गावती वार्ड, इन्दिरा गांधी वार्ड, वीर सावरकर वार्ड शामिल हैं। गिरिराज किशोर कपूर मंडल में गुप्तेश्वर वार्ड, नरसिंह वार्ड, मदनमहल वार्ड, शहीद गुलाब सिंह वार्ड, गिरिराज किशोर कपूर वार्ड शामिल हैं। केंट विधानसभा में नया मंडल अटलबिहारी वाजपेयी मंडल होगा। जिसमें सुभाषचंद्र बेनर्जी वार्ड, केंट वार्ड 1, केंट वार्ड 5, केंट वार्ड 6, केंट वार्ड 8, वार्ड 79 महगंवा व जीसीएफ को शामिल हैं।
चुनाव 9 व 10 को
भाजपा के संगठन चुनाव के अंतर्गत मंडल चुनाव की प्रक्रिया 9 व 10 नवम्बर को पूरी होगी। भाजपा जिला सह चुनाव अधिकारी गोकुल केसरवानी ने बताया कि सभी मंडलो में 9 नवम्बर को सुबह10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.