scriptतो क्या सच में मुख्यमंत्री पद से हटा दिए जाएंगे कमलनाथ? | BJP State President Rakesh Singh's statement stirred up in Jabalpur | Patrika News

तो क्या सच में मुख्यमंत्री पद से हटा दिए जाएंगे कमलनाथ?

locationजबलपुरPublished: Feb 04, 2020 09:34:46 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के बयान पर सरगर्मी बढ़ी
 

neta

neta

 

जबलपुर। भाजपा के मप्र इकाई के प्रमुख और जबलपुर सांसद राकेश ने एक बड़ा बयान दिया है। उनका बयान शहर में आते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। कांग्रेस ने इसे हताशा में दिया बयान बताया है। वहीं भाजपा के स्थानीय नेताओं का कहना है कि राकेश सिंह ने कुछ गलत नहीं कहा है।

राकेश सिंह ने कहा कि ‘कांग्रेस सिर्फ जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। बजट में हर वर्ग का और हर क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा गया है। जनता बजट की सराहना कर रही है और मुख्यमंत्री कमलनाथ आलोचना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ को पता है कि वे बजट की तारीफ करेंगे तो मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।Ó राकेश सिंह का कहना था कि मोदी सरकार का बजट सर्वहारा और विकास को गति देने वाला बजट है, लेकिन कांग्रेस मोदी फ ोबिया से ग्रसित है, इसलिए जन कल्याणकारी बजट की भी आलोचना कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसी भी राज्य के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। प्रत्येक राज्य को बजट में अपना हिस्सा पाने तैयारी करनी पड़ती है। प्रदेश सरकार ने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया। इससे वह कुछ हासिल करें। प्रदेश की सरकार को एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन उनके पास बताने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। सिंह ने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे आईफ ा अवार्ड समारोह से कोई आपत्ति नहीं है। प्रदेश की थोड़ी ब्रांडिंग हो जाएगी, लेकिन जनता को कोई लाभ नहीं होने वाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में दंगा भड़काना चाहती है। इसीलिए सीएए पर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो