जबलपुर

MP govt video news : भाजपा सरकार को गिराने कोशिश में, कांग्रेस भांप नही पाई: संसद विवेक तन्खा का बड़ा बयान

भाजपा सरकार को गिराने कोशिश में, कांग्रेस भांप नही पाई: संसद विवेक तन्खा का बड़ा बयान
 

जबलपुरMar 05, 2020 / 01:16 pm

Lalit kostha

BJP trying

जबलपुर। हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का बयान उनका कहना है कि जिस प्रकार से स्थिति बनी है उसमें कॉन्ग्रेस की डीलरशिप को आगे आना पड़ेगा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्चस्व की लड़ाई को छोड़ना पड़ेगा।

 

राज्यसभा सांसद ने कहा कि ऑपरेशन लोटस की पहले से ही जानकारी थी पर कांग्रेस इसे भाँप नही पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को गिराने की हर संभव कोशिश कर रही है ऐसे में अब कांग्रेस अपने लोगो को समझाए और जो चले गए है उन्हें वापस लाये क्योकि कोई भी विधायक भाजपा में जाने को तैयार नही है।

विवेक तंखा ने कहा कि कांग्रेस में जो कुछ भी हो रहा है वो असन्तोष के कारण हो रहा है अब समय आ गया है कि जो भी नाराज है उसे मना ले और असन्तोष दूर किया जाए। मिशन लोटस को लेकर विवेक तंखा ने कहा कि जो कुछ हो रहा है वो राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है पर कोई कुछ भी करे कांग्रेस की जड़ प्रदेश में बहुत मजबूत है।इधर हॉर्स ट्रेडिंग का वीडियो सामने आने पर विवेक तंखा ने कहा कि इसको लेकर प्रदेश सरकार को एफआईआर भी दर्ज करानी चाहिए। अंत मे उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी जल्द ही बड़ा कदम उठा सकती है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.