NAFIS की मदद से हुई थी मृतक की शिनाख्त
पुलिस ने अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि करीब दो साल पहले 9 अक्टूबर 2020 को बरगी थाना क्षेत्र के मंगेली के ढाबे के पास एक युवक की लाश मिली थी। युवक के सिर पर गहरी चोट का निशान था लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी काफी दिनों तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। आसपास के जिलों से भी मृतक के बारे में कोई पता नहीं चला और फिंगर प्रिंट से भी कोई सुराग नहीं लगा। जिसके कारण पुलिस ने नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) की मदद ली। तो पता चला कि मृतक के फिंगर प्रिंट डिंडौरी जिले के रहने वाले देवेन्द्र मिंदे से मिल रहे हैं जिस पर डिंडौरी में आर्म्स एक्ट सहित कई केस दर्ज थे।
जेल में बैठे पति ने रची पत्नी की हत्या की साजिश, देवर के हाथों कराया कत्ल,वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
जीजा को डर था इसलिए कर दी हत्या
शिनाख्त होने के बाद जब पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि मृतक देवेंद्र की बहन ने करीब दो साल पहले सिवनी के रहने वाले बाल सिंह से लव मैरिज की थी जिसे लेकर देवेन्द्र नाराज था। जीजा बाल सिंह को शक था कि नाराजगी की वजह से देवेंद्र किसी दिन उसकी हत्या कर देगा लिहाजा उसने खुद ही देवेन्द्र की हत्या की साजिश रची। बाल सिंह जबलपुर पहुंचा और देवेन्द्र को साथ लेकर पहले तो शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर शव को ढाबे के पास फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।