script बेटी बचाओ: यहां गणेशजी ने दिया कोख को कब्र न बनाने का संदेश | blood donation message by lord ganesh | Patrika News
जबलपुर

 बेटी बचाओ: यहां गणेशजी ने दिया कोख को कब्र न बनाने का संदेश

लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने  ब्लड डोनर क्लब फूलवाड़ी आनंद कुंज में सजाई गई अनूठी गणेश झांकी

जबलपुरSep 16, 2016 / 06:54 pm

Ajay Khare

blood donation,message by lord ganesh,naco,red cro

ganesha


जबलपुर। समाज में बेटियों के खिलाफ भेदभाव और लैंगिक असमानता की ओर ध्यान दिलाने के लिए वर्षो से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर विशेष प्रयास हो रहे हैं। समाज में लड़कियों के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक करने, कन्या भ्रूण हत्या को पूरी तरह समाप्त करने, लड़कियों के जीवन को बचाने, शिक्षित करने के लिए प्रयास हो रहे है। इसी बीच गणेशोत्सव पर्व पर गणेश समिति के युवाओं ने अलग ही अंदाज में बेटी बचाव का संदेश दिया। युवा शक्ति क्लब ने बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाले गणपति स्थापित किए। समिति का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरुक करना था।

गणपति की गोद में थी बेटी
सुभाष नगर रांझी में युवा शक्ति क्लब ने जो प्रतिमा स्थापित की थी वह विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह प्रतिमा बेटी बचाव का संदेश दे रही थी। भगवान गणपति स्वयं अपनी गोद में छोटी बच्ची को पढ़ाते हुए दर्शाए गए थे। 10 दिन तक चले इस पर्व की खास बात यह रही कि अन्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों की बजाय यहां पर सिर्फ और सिर्फ बेटी बचाव का संदेश दिया गया।

नारों से किया जागरुक
समिति द्वारा प्रतिदिन पूजन के बाद यही संदेश दिया जाता रहा है कि कोख को कब्र न बनाएं, खुशी-खुशी बेटी घर में लाएं, बेटी को मारते जाओगे तो बहु कहा से लाओगे, हर किसी को बहन चाहिए, मां चाहिए, बीबी चाहिए पर बेटी नहीं ऐसा क्यों…जैसे अनेक संदेश चित्रकला के माध्यम से दिए। इस संदेश में मूर्तिकार मुकेश, मूर्तिसज्जा चंद्रपाल निषाद, विवेक नामदेव, आकाश निषाद, अतुल निषाद, विवेश विश्वकर्मा, अमर विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहा।

इनका रहा सहयोग
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे ज्वलंत मुद्दे पर गणेश समिति ने अपनी परिकल्पना को प्रतिमा पेंटिंग के जरिए उभारा। इस दौरान दबी, कुचली, निराश, हताश बेटी अपने आंसू पोछती हुई पेंटिंग ने लोगों को झंकझोर कर रख दिया। समिति के पदाधिकारी हर समय बेटी बचाने का संदेश देते दिखे। इस महाआयोजन में संजय विश्वकर्मा, निशांत झारिया, महेश बर्मन, ओमकार, विजय, संतोष जोशी, विवेक विश्वकर्मा, चंद्रपाल निषाद, अशोक रोहाणी, अरुण जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। सभी के द्वारा क्रमश: महाआरती भी कराई गई। 


भगवान का हर रूप अपने दिव्य दर्शन के साथ ही इंसान को कोई न कोई संदेश जरूर देता है। इस बार ऊं गणेशोत्सव समिति ने गणेश भगवान की अनूठी मूर्ति की झांकी सजाई। ब्लड डोनर क्लब फूलवाड़ी आनंद कुंज में विराजे गणेश भगवान ने लोगों को रक्तदान महादान का संदेश दिया। यहां विराजमान गणेश भगवान अपने पर्व के दौरान लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते नजर आए।

blood donation

रक्तदान का सन्देश दे रहे भगवान् गणेश
भगवान का हर रूप अपने दिव्य दर्शन के साथ ही इंसान को कोई न कोई संदेश जरूर देता है। इस बार ऊं गणेशोत्सव समिति ने गणेश भगवान की अनूठी मूर्ति की झांकी सजाई। ब्लड डोनर क्लब फूलवाड़ी आनंद कुंज में विराजे गणेश भगवान ने लोगों को रक्तदान महादान का संदेश दिया। यहां विराजमान गणेश भगवान अपने पर्व के दौरान लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते नजर आए।

blood donation

घर-घर विसर्जन
पत्रिका के अभियान घर-घर सृजन घर-घर विसर्जन का व्यापक असर देखने को मिला। शहर में कई स्थानों पर लोगों ने अपने घरों के आंगन और गार्डन में मूर्तियों का विसर्जन किया।त्रिमूर्ति नगर निवासी बीके चौबे के परिवार के बच्चों ने भी अपने घर के गार्डन में मूर्ति का विसर्जन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो