scriptBollywood : बॉलीवुड मूवी ‘रिजवान’ में लीड रोल में नजर आएंगे जबलपुर के गौरव | Bollywood movie Rizwan Gaurav will be seen in lead role | Patrika News

Bollywood : बॉलीवुड मूवी ‘रिजवान’ में लीड रोल में नजर आएंगे जबलपुर के गौरव

locationजबलपुरPublished: Feb 27, 2020 07:16:41 pm

Submitted by:

abhishek dixit

28 को रीलिज होगी मूवी, मुख्य भूमिका में होगे शहर के कलाकार

rizwan.jpg

Bollywood : बॉलीवुड मूवी ‘रिजवान’ में लीड रोल में नजर आएंगे जबलपुर के गौरव

जबलपुर. शहर के कलाकार गौरव चंसोरिया अभिनीत फिल्म ‘रिजवान’ 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में गौरव प्रमुख भूमिका में हैं। ये जानकारी गौरव ने बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रें स में दी। उन्होंने बताया कि निर्देशक हरेश व्यास के निर्देशन में बनी फिल्म गुजरात के रिजवान अंडातिया के जीवन पर आधरित है। यह फिल्म पूर्णत: पारिवारिक फिल्म है, जिसे सपरिवार देख सकते हैं।

फिल्म में बताया गया है कि जीवन मे आने वाली परेशानियों के बीच भी हंसते-मुस्कुराते हुए कैसे अपने लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। फिल्म में विक्रम मेहता, भार्गव ठाकर, जलपा भट्ट, गौरव चंसोरिया, सोनू मिश्रा, सागर मसरानी, हितेश रावल व चिराग ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के गीतकार अनिल चावला हैं। उनके लिखे गीतों को संगीतकार भावेश भट्ट ने लयबद्ध किया है। गीतों को गायक उदित नारायण, अल्तमास अफ रीदी ने आवाज दी है। प्रेस कांफ्रें स में एड सुधीर नायक, डॉ आलोक चंसोरिया, गायिका इशिता विश्वकर्मा, कमलेश अग्रवाल, पंकज पांडे व चंसोरिया परिवार के सदस्य मौजूद थे।

मिस्टर एमपी रह चुके हैं गौरव
गौरव पूर्व में मिस्टर एमपी रह चुके हैं। उन्होंने सूर्य पुत्र कण समेत कई टीवी सीरियल में काम किया है। इसके अलावा हॉरर मूवी में भी मुख्य कलाकार की भूमिका अदा कर रहे है। वे शहर मनोहर व जया चंसोरिया के बेटे और डॉ. आलोक चंसोरिया के भतीजे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो