script#boycottchina चीनी सामनों की जलाई होली, चीनी राष्ट्रपति के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे: देखें वीडियो | #boycottchina : Boycott of Chinese goods products in india | Patrika News

#boycottchina चीनी सामनों की जलाई होली, चीनी राष्ट्रपति के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे: देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jun 17, 2020 03:28:27 pm

Submitted by:

Lalit kostha

चीनी सामनों की जलाई होली, चीनी राष्ट्रपति के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे: देखें वीडियो

img_20200617_135923.jpg

चीनी सामनों की जलाई होली

जबलपुर। लद्दाख में चीनी सैनिकों द्वारा की गई कायराना हरकत में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के समर्थन में लोग चीन के खिलाफ जमकर गुस्सा उगल रहे हैं। चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर सोशल मीडिया से लेकर गली सडक़ों में भी विरोध देखा जा रहा है। बुधवार को गोरखपुर जॉनसन स्कूल के पास नागरिकों द्वारा चीनी वस्तुओं समेत राष्ट्रपति शी जिन पिंग का पुतला जलाया गया। लोगों ने चीनी उत्पादों को भी आग के हवाले कर चीन वस्तुएं न खरीदने का संकल्प किया। विरोध प्रदर्शन कर रहीं अंजू भार्गव ने बताया कि देश के सैनिकों की शहादत का बदला सीधे युद्ध करने के बजाय चीनी सामानों का बहिष्कार करना उचित होगा। इससे चीनी अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा प्रहार होगा। साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था को बल भी मिलेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो