script

ब्रह्मा जी को प्रसन्न करने का विशेष दिन आज, पंचांग में देखें शुभ मूहूर्त

locationजबलपुरPublished: Aug 08, 2019 10:31:35 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज का शुभ मुहूर्तआज का पंचांगआज की तिथिआज का राहूकालआज का नक्षत्र

brahma dev ko prasan karne ka mantra

brahma dev ko prasan karne ka mantra

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: जिल्हेज तारीख 6, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : श्रावण, पक्ष : शुक्ल,
तिथि – जया तिथि अष्टमी दोपहर 2.57 तक उपरंात रिक्ता तिथि नवमीं रहेगी। जया तिथि में सभी प्रकार के मंागलिक कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। इस तिथि में भूमि क्रय विक्रय, मामला मुकदमा, शिल्प विद्या, जलयंत्र निर्माण जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। वहीं रिक्ता तिथि शुभ कार्य हेेतु उत्तम नहीं मानी जाती है।
योग- शाम 8.40 तक शुक्ल उपरंात ब्रम्ह योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु शुकल योग को उत्तम माना जाता है।
विशिष्ट योगर्- आज पुंसवन, प्रसूति स्नान, सेवारंंभ, आवेदन पत्र लेखन शल्य कर्म तथा क्रय विक्रय हेतु शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से वव उपरंात बालव तदनंतर कौलव करण का प्रवेश होगा करण सामान्य है।

 

shubh muhurat

नक्षत्र- मिश्रसंज्ञक नक्षत्र विशाखा रात्रि 2.57 तक उपरंात अनुराधा नक्षत्र रहेगा। विशाखा नक्षत्र में कारीगरी यात्रा पौधरोपण, बागबगीचा, गृहशंाति पठन पाठन धन संचय वाद विवाद, जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा सार्थक माने जाते हैं। वहीं अनुराधा नक्षत्र में व्यापार वाणिज्य जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त – ंआज प्रसूति स्नान, पठन पाठन, चित्रकला, सेवारंभ, पत्र लेखन, क्रय विक्रय, वेदारंभ, अक्षरारंंभ, विद्यारंभ व्यापार आरंभ जैसे कार्य हेतु दिवस अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 6.00 से 7.30 शुभ दोपहर 10.30 से 3.00 चर, लाभ, अमृत तथा रात्रि 6.00 से 9.00 चर अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : जयद योग के साथ श्रावण अष्टमी श्री विष्णु पूजन का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : रात्रि 8.35 तक तुला राशि में उपरंात मंगल प्रधान राशि वृश्चिक राशि में संचरण करेगा।

brahma dev ko prasan karne ka mantra

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कर्क राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है। सूर्य का पुष्य नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 1.30.00 बजे से 3.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे -आज जन्मे बालकों का नामाक्षर ती,तू,ते,ता अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। विशाखा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि तुला होगी, राशि स्वामी शुक्र तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। तुला राशि के जातक प्राय: चंचल, उदार रूपवान, निपुण, बुद्धिमान, चतुर, वाणी कौशल के धनी, माता पिता एवं परिवार के प्रति सेवाभावी, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संघर्ष के उपरंात सफलता के योग बनेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो