scriptढाबे में पिस्टल से चली गोली, युवक गम्भीर | Bullet fired from pistol in the dhaba, youth is serious | Patrika News

ढाबे में पिस्टल से चली गोली, युवक गम्भीर

locationजबलपुरPublished: Aug 17, 2020 01:32:22 am

Submitted by:

santosh singh

-गोराबाजार की घटना, परसवाड़ा में गौर चौकी से चंद कदम दूरी पर रात 11.30 बजे तक खुला था ढाबा

four accused.jpg

Police have arrested four accused

जबलपुर। गौर चौकी अंतर्गत परसवाड़ा स्थित एक ढाबा में शनिवार रात 11.30 बजे पिस्टल देखते हुए गोली चल गई। गोली वहां मौजूद 25 वर्षीय युवक के पेट में जा लगी। युवक को तुरंत वहां से विक्टोरिया और फिर मेडिकल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी व ढाबा संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार तिलहरी तालाब गोराबाजार निवासी सुनील पटेल (25) रात में परसवाड़ा स्थित आनंद ढाबा में गया था। वहां 11.30 बजे ढाबे के पीछे कमरे में वह गया और वहीं पर उसे पेट में गोली लग गई। पुलिस ने पिता रमेश पटेल की शिकायत पर कुल सात आरोपियों के खिलाफ धारा 308,188,269,170 भादवि व 25 आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज किया।

Bullet fired from pistol in the dhaba.jpg
IMAGE CREDIT: patrika

ये घटना आई सामने-
सुनील दोस्त बलवारा निवासी धीरज पटेल, सिविल लाइंस निवासी शैंकी मिश्रा, कटियाघाट निवासी संजू शिवहरे के साथ खाना खाने गया था। शैकी ने सुनील को पिस्टल दिया और कार में रखने को कहा। सुनील पिस्टल लेकर ढाबा मालिक आनंद और तिलहरी निवासी संजू पटेल को दिखाने पीछे वाले कमरे में गया। वहां संजू पटेल से पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोलू सुनील के पेट में लगी। इसके बाद उसे विक्टोरिया और फिर मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में संजू पटेल, शैंकी मिश्रा, ढाबा संचालक आनंद पटेल, उसके यहां काम करने वाले सुरेश दास, रामकिशोर चक्रवर्ती, धीरज पटेल, संजू शिवहरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में संजू पटेल, आनंद पटेल, रामकिशोर व विष्णु चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया।

Anand Dhaba in Paraswara.jpg
IMAGE CREDIT: patrika

देर रात तक कैसे खुला था ढाबा
शनिवार रात 10 बजे लॉकडाउन लग गया था। फिर भी ढाबा देर रात तक खुला था और वहां ग्राहकों की भीड़ जमा थी। गोली चलने के बाद वहां भगदड़ मची। चौकी से थोड़ी ही दूर पर ढाबा के खुले होने पर गौर चौकी प्रभारी को वरिष्ठ अधिकारियों ने जमकर लताड़ लगायी। अधिकारियों ने चौकी प्रभारी से सवाल-जवाब किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो