scriptBurn a man alive चौकीदार पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, जलता छोड़कर भागे- देखें जबलपुर बुलेटिन | Burn a man alive OMG guard ko zinda jala diya | Patrika News

Burn a man alive चौकीदार पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, जलता छोड़कर भागे- देखें जबलपुर बुलेटिन

locationजबलपुरPublished: Jan 04, 2018 05:32:07 pm

Submitted by:

Lalit kostha

स्लीमनाबाद थाना के ग्राम छपरा में रेशम केंद्र का मामला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Burn a man alive OMG guard zinda jala diya

Burn a man alive OMG guard zinda jala diya

कटनी. स्लीमनाबाद थाना के ग्राम छपरा में रेशम केंद्र के चौकीदार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चार आरोपियों ने पहले तो पीडि़त को मारा उसके बाद पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल चौकीदार को इलाज के लिए भर्ती करवाकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस का कहना है कि संभवत: अज्ञात आरोपी केंद्र में चोरी करने को लेकर दाखिल हो रहे थे, इसी दौरान चौकीदार द्वारा देख लेने पर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा।
जिला अस्पताल में इलाजरत पीडि़त भगवत पिता बुद्ध कोल (५०) ने बताया कि वे रेशम केंद्र सिहुड़ी (छपरा) में चौकीदार है। बुधवार सुबह करीब ४ बजे वह केंद्र के बाहर आग ताप रहा था, इसी दौरान ३-४ अज्ञात युवक वहां पहुंचे। केंद्र आने का कारण पूछने पर एक युवक भड़क उठा और सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद मुंह बांधकर पेट्रोल डालकर मुझपर आग लगा दी। आग लगाकर सभी भाग गए। भगवत ने बताया कि किसी तरह वह आग बुझाकर भागते हुए ग्राम सरपंच अनिल दुबे के घर पहुंचा और पूरा घटनाक्रम बताया। सरपंच की सूचना पर डायल-१०० वाहन मौके पर पहुंचा और घायल भगवत को इलाज के भर्ती कराया।
—————————–
मौसम का हुआ ठंडा मिजाज, सर्द हवा से गिरा पारा, धूप लग रही फीकी
जबलपुर . सीजन में पहली बार तेज हुई उत्तरी हवा ने गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल दिया। चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा के कारण दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से धूप में बैठने के बाद भी लोगों को कंपकंपी छूट रही है।। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार यह शीतलहर की श्रेणी है। तापमान में और गिरावट के साथ सुबह-शाम कोहरा रहने की संभावना भी जताई गई है। उधर कोहरे के कारण ट्रेनें भी काफी विलंब से चल रही हैं। शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम ६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को न्यूनतम तापमान ८.३ डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम २१.३ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम की आद्र्रता क्रमश: ८३ और ४८ प्रतिशत रही। सर्दी से बचने के लिए कॉलोनियों के लोगों ने अलाव का सहारा भी लिया। दोपहर १२ बजे के बाद धूप चटख होने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग, बीमार लोगों की सुरक्षा में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। शीतलहर शुरू हो गई है। तापमान में और गिरावट की संभावना है।
——————-

सर्दी में बढ़े हार्ट, ब्लड प्रेशर और अस्थमा के रोगीे, मरीजों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे डॉक्टर
जबलपुर। सर्दी में इजाफा होने के साथ ही हार्ट, ब्लड प्रेशर और अस्थमा के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। हेल्दी सीजन में भी सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक है। इस सीजन में बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हृदय रोग ओपीडी में बुधवार को सीने में दर्द के आठ मरीज पहुंचे। आमतौर पर ऐसे ३-४ मरीज ही पहुंचते हैं।
डॉक्टरों के अनुसार इस सीजन में खून की नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं और खून गाढ़ा हो जाता है। इससे हार्ट अटैक का जोखिम रहता है।इसी प्रकार ब्लड प्रेशर के ९० प्रतिशत मरीजों की दवा का डोज बढ़ाया जा रहा है। विक्टोरिया अस्पताल में ह्दय रोगियों में ३-४ गम्भीर मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। अस्थमा के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। सर्दी में श्वास नली में धूल के कण जाने से बीमारी बढ़ रही है। बच्चों में निमोनिया की शिकायत मिल रही है।
———————
अवैध वसूली के विरोध में ओमती थाना और नगर निगम में प्रदर्शन, निगम के खिलाफ भाजपा ने घेरा थाना, एमआईसी मेम्बर्स ने भी निकाला गुबार
जबलपुर . नगर निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ दुकानों में गुटखा-पाउच जब्त करने पर लूट व मारपीट की एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर भाजपा ने बुधवार दोपहर ओमती थाने का घेराव किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष और नगर सरकार के मंत्री भी पहुंच गए। इसके बाद नगर निगम स्थित महापौर बंगले में भी प्रदर्शन कर महापौर से अधिकारी को निलम्बित करने की मांग की गई। निगमायुक्त भी आरोप लगाए गए।
नगर निगम ने एक जनवरी को शहर में गुटखा-पाउच जब्ती का अभियान चलाकर भारी मात्रा में पान दुकानों से सामग्री जब्त की थी। इस कार्रवाई के बाद प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी केके दुबे के खिलाफ पांच दुकानदारों ने मारपीट, सामग्री लूट करने का आरोप लगाते हुए मामले की लिखित शिकायत ओमती थाना में दी थी। नौदराब्रिज के पास दुकान चलाने वाला विकलांग दीपक साहू, प्रदीप रजक भी इसमें शामिल थे। दो दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो दुकानदार भाजयुमो नेताओं के पास पहुंचे। दुकानदारों के साथ बुधवार दोपहर भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, संदीप जैन, भाजयुमो अध्यक्ष रंजीत पटेल ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ ओमती थाना का घेराव किया। इस बीच एमआईसी मेंबर कमलेश अग्रवाल, श्रीराम शुक्ला, रमेश प्रजापति, मनप्रीत सिंह आनंद, दुर्गा उपाध्याय भी पहुंच गए। हंगामे के बाद टीआई अरविंद चौबे ने जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद महापौर स्वाति गोडबोले के पास महापौर बंगले पहुंचकर दुबे को निलंबित करने की मांग की गई। जिन दुकानदारों से मारपीट की गई, उन्होंने भी महापौर को घटनाक्रम बताया।
———————
पांच स्कूलों में इसी महीने शुरू होंगी स्मार्ट कक्षाएं, स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर की २० स्कूलों को स्मार्ट बनाने का प्लान बनाया
जबलपुर. नगर निगम की पांच स्कूलों में इसी महीनें स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ हो जाएंगी। जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर की २० स्कूलों को स्मार्ट बनाने का प्लान बनाया है। पहले चरण में इन पांच स्कूलों में स्मार्ट क्लासें बनाई जा रही हैं। महापौर स्वाति गोडबोले ने बुधवार को रांझी स्थित लक्ष्मीनारायण स्कूल पहुंचकर स्मार्ट क्लास बनाने के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान एमआईसी मेंबर दुर्गा उपाध्याय, शिक्षा अधिकारी वीणा वर्गीस, स्मार्ट सिटी लिमिटेड के विकास पाण्डे, अभिषेक कुमार, आदि मौजूद रहे।
—————————
अन्य खबरों के लिए देखें पत्रिका न्यूज बुलेटिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो