scriptवीडियो न्यूज: रिटायर्ड एआइजी के फार्म हाउस जा रही बस पलटी, 40 मजदूर घायल | Bus going to retired AIG farmhouse overturns, 40 laborers injured | Patrika News

वीडियो न्यूज: रिटायर्ड एआइजी के फार्म हाउस जा रही बस पलटी, 40 मजदूर घायल

locationजबलपुरPublished: Oct 27, 2021 01:37:16 pm

Submitted by:

Lalit kostha

चरगवां के गंगई गांव के पास हादसा: घायलों में पांच की हालत नाजुक

Bus Accident

बस एक्सिडेंट

जबलपुर। चरगवां के ग्राम गंगई के पास मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे मजदूरों को रिटायर्ड एआइजी के फार्म हाउस ले जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तकरीबन 40 मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे मजदूरों को निकालकर एम्बुलेंस से मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। घायलों में पांच की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो